facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइड

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से उद्योग संगठनों में निराशा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:10 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो और रिवर्स रेपो दर में कोई परिवर्तन नहीं किए जाने पर भारतीय कंपनियों में खासी निराशा है।
फिक्की ने कहा है कि बाजार में तरलता संकट जोरों पर है, ऐसे में रिजर्व बैंक ने दरों में कटौती नहीं करके स्थिति को सुधारने का एक अवसर गंवा दिया है।
फिक्की ने कहा, ‘मार्च तक महंगाई दर घटकर 3 फीसदी होने की उम्मीद है। अगर दरों में कटौती होती , तो बाजार का विश्वास लौट जाता और स्थिति बेहतर होती।
आरबीआई और सरकार ने पिछले दिनों जिस तरह के मौद्रिक कदम उठाए थे, उसे अगर बरकरार रखा जाता, तो कुछ बेहतर की उम्मीद की जा सकती थी।’
भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) ने कहा है कि रिजर्व बैंक के हालिया मौद्रिक नीति से निर्माण क्षेत्र में और अधिक गिरावट आएगी। इस कदम से मंदी के हालात में किसी तरह के सुधार की गुंजाइश कम हो गई है।
सीआईआई ने कहा, ‘अभी के माहौल में सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे उद्योगों पर पडा है। लेकिन अब उसमें सुधार की संभावना कम हो गई है।’ एसोचैम ने कहा है कि कंपनियों को आसान ब्याज दरों पर रुपये उपलब्ध कराना समय की मांग है।

Advertisement
First Published - January 27, 2009 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement