facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Reserve Bank के रीपो रेट पर निर्णय, तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 5:52 PM IST
RBI to review payment bank structure; Emphasis will be on governance standards, business model and the way forward पेमेंट बैंक ढांचे की समीक्षा करेगा RBI; प्रशासन मानदंड, कारोबारी मॉडल और आगे की राह पर रहेगा जोर

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों, वैश्विक रुझान और विदेशी कोषों की गतिविधियों पर भी रहेगी।

विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल का दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा, ‘‘अमेरिकी बाजार की दिशा पर सभी की निगाह रहेगी। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का प्रवाह महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि वे 2023 की शुरुआत से भारतीय बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली कर रहे हैं।

अदाणी समूह के घटनाक्रम के बाद उनकी बिकवाली और बढ़ी है।’’ उन्होंने कहा कि इस सप्ताह भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों के अलावा अमेरिका में वृहद आर्थिक आंकड़े जारी होंगे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक घोषणा बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ब्याज दरों पर अपने फैसले की घोषणा आठ फरवरी को करेगी।

अमेरिका की शॉर्ट सेलेर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा एक रिपोर्ट में गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर कीमतों में हेरफेर के आरोपों के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

हालांकि, अदाणी समूह ने इन आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है। औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद आएंगे।

रेलिगेयर के उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। सप्ताह के दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के साथ ही कुछ आंकड़े भी आने हैं। आठ फरवरी को रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा होगी। 10 फरवरी को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आएंगे।’’

इस सप्ताह टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, ल्यूपिन और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह घरेलू बाजार के लिए रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा एक प्रमुख उत्प्रेरक होगी।’’

अपनी दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रीपो को 0.35 प्रतिशत और बढ़ा दिया था। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने रेपो दर में लगातार तीन बार 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की थी।

पिछले साल मई से रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए नीतिगत दरों में सवा दो प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है। मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के लिए मुख्य रूप से बाहरी कारक…रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बाधा को जिम्मेदार माना गया है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,510.98 अंक या 2.54 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement