facebookmetapixel
Advertisement
Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजर

31 मार्च, 2022 तक जारी रहेगी मौजूदा विदेश व्यापार नीति

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:42 AM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि मौजूदा विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) अगले साल 31 मार्च तक चलती रहेगी। सरकार ने इससे पहले कोविड-19 संकट के कारण एफटीपी 2015-20 को इस साल 30 सितंबर तक बढ़ा दिया था।

गोयल ने कहा कि सरकार की ओर से एकत्र किए गए हाल के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने चालू वित्त वर्ष से अब तक 185 अरब डॉलर का निर्यात किया है। फेडरेशन आफ एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में गोयल ने कहा, ’21 सितंबर तक निर्यात 185 अरब डॉलर पहुंच गया है। ये आंकड़े बहुत उत्साहजनक हैं और मैं निर्यातकों को इसके लिए बधाई देता हूं।’ चालू वित्त वर्ष में निर्यात का लक्ष्य 400 अरब डॉलर रखा गया है। 

मंत्री ने कहा कि मौजूदा एफटीपी 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। एफटीपी में वस्तुओं और सेवाओंं के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत दिशानिर्देश होते है, साथ ही इसमें घरेलू व वैश्विक बाधाएं दूर करने की कवायद की जाती है। 

मौजूदा नीति 1 अप्रैल, 2015 में आई थी और यह 5 साल के लिए थी। बहरहाल नई एफटीपी टल गई और मौजूदा नीति को ही 31 मार्च, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया, क्योंकि महामारी के कारण व्यवधान आया और देशव्यापी लॉकडाउन हुआ था।

इस साल की शुरुआत में इस नीति को दूसरी बार 30 सितंबर तक के लिए विस्तार दिया गया था। यह पहले की ही तरह किया गया और सरकार ने विभिन्न निर्यात संवर्धन योजनाओं के तहत मिल रहे प्रोत्साहनों को इस अवधि के लिए जारी रखा है। 

मंत्री ने कहा, ‘हम इसे आज शाम या कल अधिसूचित कर रहे हैं। हमने इस नीति को 31 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है और नए वित्त वर्ष से हम नई नीति शुरू कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि कोविड-19 से संबंधित मसलों का समाधान तब तक हो जाएगा। 

Advertisement
First Published - September 27, 2021 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement