facebookmetapixel
Advertisement
SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निफ्टी 24,400 के नीचेStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाह

Currency Exchange: रुपये में 3 दिन की बढ़त का सिलसिला टूटा, डॉलर के मुकाबले 83.62 रुपये पर फिसला

Advertisement

एलकेपी सिक्योरिटीज में वीपी रिसर्च एनॉलिस्ट (कमोडिटी ऐंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमत में उल्लेखनीय तेजी के कारण रुपया गिरा है।

Last Updated- June 26, 2024 | 10:18 PM IST
Rupee and Dollar

अन्य एशियाई मुद्राओं की गिरावट के बीच रुपये में 3 दिन से जारी बढ़त का सिलसिला टूट गया। स्थानीय मुद्रा गिरकर डॉलर के मुकाबले आज 83.62 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई। डीलरों का कहना है कि माह के आखिर में यह गिरावट तेज आयातकों की मांग के कारण आई है।

बुधवार को कारोबार के अंत में रुपया 83.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो मंगलवार को 83.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। एलकेपी सिक्योरिटीज में वीपी रिसर्च एनॉलिस्ट (कमोडिटी ऐंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमत में उल्लेखनीय तेजी के कारण रुपया गिरा है।

जून महीने में इसकी कीमत 12 फीसदी से अधिक बढ़ी है। साथ ही मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों को देखते हुए दर में कटौती रोके रखने के फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के कारण डॉलर सूचकांक बढ़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये का कारोबार 83.45 से 83.65 के बीच होने की संभावना है।’

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि कुछ नुकसान के बाद कारोबार के आखिर में रुपये ने वापसी की। चालू साल में 20 जून को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.64 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की तेजी को लेकर टिप्पणी के कारण अमेरिकी डॉलर का सूचकांक 105.85 पर पहुंच गया, जबकि ग्राहकों के भरोसे में आई कमी के कारण यूरो संघर्ष करता नजर आ रहा है।

फेडरल रिजर्व के गवर्नर मिशेल बोमन ने संकेत दिया कि फेड बढ़ी महंगाई से निपटने के लिए कुछ समय के लिए ब्याज दरें स्थिर रखेगा और 2024 में कोई कटौती की उम्मीद नहीं है। दरअसर बोमन ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो दरें बढ़ाई जा सकती हैं।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी के प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘डॉलर इंडेक्स बढ़ने और चीन के युवान में गिरावट के बीच रुपया कमजोर हुआ और यह 83.57 पर बंद हुआ क्योंकि कल तक जो ट्रेडर डॉलर बेच रहे थे, उनहोंने शॉर्ट कवरिंग की और फिर से डॉलर खरीदे। तेल कंपनियों ने भी माह के आखिर की डॉलर की खरीदारी की।’

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement