facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

सिटी ने भी घटाया भारत का विकास अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:43 AM IST

वैश्विक स्तर पर वित्तीय क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सिटीग्रुप ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर का 6.8 फीसदी का पूर्वानुमान किया जो पहले 7.2 फीसदी थी।


कंपनी ने खपत एवं निवेश में आई गिरावट के चलते देश के आर्थिक विकास दर का पूर्वानुमान घटा दिया है। सिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि घरेलू एवं वैश्विक मोर्चे पर वृध्दि के आंकड़े अनुमान से कम रहे हैं। ऐसी स्थिति में आर्थिक आंकड़े खपत एवं निवेश क्षेत्र में मंदी को दर्शाते हैं।

सिटीग्रुप ने वित्त वर्ष 2009-10 के लिए देश के विकास के पूर्वानुमान को भी घटाकर 5.5 फीसद कर दिया है जो पहले 6.6 फीसद रखा गया था। गौरतलब है कि पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 350 आधार अंकों की कटौती तथा सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) में 100 आधार अंकों की कटौती कर बाजार में तरलता लाने के लिए 2,70,000 करोड़ रुपए डाले थे।

आरबीआई ने कम अवधि वाली ऋण (दर रेपो)में पिछले महीने150 आधार अंकों की कटौती कर इसे 7.5 फीसद कर दिया था जो पहले 9 फीसद थी। सिटीग्रुप के मुताबिक आरबीआई की मौद्रिक नीति से तरलता को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
First Published - November 17, 2008 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement