facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

थमी रफ्तार, पर चुनौती बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:02 PM IST

महंगाई की मार से बेचैन सरकार को हर मोर्चे पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि महंगाई से निपटने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए भी हैं।


इसके तहत खाद्य तेलों पर लगने वाले आयात शुल्क को खत्म करने के साथ ही गैर-बासमती चावल और दाल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी। बावजूद इसके सरकार महंगाई पर पूरी तरह से काबू पाने में सफल नहीं हो पा रही है। वैसे, चालू वित्त वर्ष के पहले सप्ताह में जारी मुद्रास्फीति दर से सरकार को थोड़ी राहत मिल सकती है।


दरअसल, पांच अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर 0.27 फीसदी घटकर 7.14 प्रतिशत रह गई है, जबकि पिछले सप्ताह यह 7.41 फीसदी तक पहुंच गई थी। यह गिरावट पिछले आठ हफ्ते से लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति के बाद आई है।


पिछले वर्ष की समान अवधि में मुद्रास्फीिति दर 6.44 फीसदी थी। ऐसे में यह कहना कि महंगाई पर काबू पा लिया गया है, सच नहीं होगा। यही वजह है कि वित्तमंत्री पी. चिदंबरम अभी औैर सख्त कदम उठाने की बात कर रहे हैं, वहीं आरबीआई पर भी दबाव बना हुआ है।


खास बात यह कि थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति दर में गिरावट सब्जियों, दालों, चाय, स्टील, लोहा, नारियल तेल एवं ऑयल केक की कीमतों में तेजी के बावजूद दर्ज की गई है। हालांकि फल, गुड़, एवं खाद्य तेलों की कीमत पिछले सप्ताह के मुकाबले कुछ कम हुई है।

Advertisement
First Published - April 18, 2008 | 1:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement