facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

CCIL अब अन्य मुद्राओं में भी निपटान सुविधा बनाने की दिशा में बढ़ाएगा कदम: संजय मल्होत्रा

Advertisement

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि सीसीआईएल रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण के तहत डॉलर-रुपये से परे अन्य मुद्राओं में निपटान सुविधा विकसित कर व्यापार को बढ़ावा देगा

Last Updated- September 19, 2025 | 10:43 PM IST
RBI Governor Sanjay Malhotra
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण के व्यापक उद्देश्य को देखते हुए क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(सीसीआईएल) डॉलर और रुपये (यूएसडी-आईएनआर) से परे मुद्राओं को जोड़ने तथा व्यापार और निपटान सेवाओं की सुविधा के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा स्थापित करने की संभावना देख सकता है। 

रिजर्व बैंक रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए कई कदम उठा रहा है, जिसमें द्विपक्षीय मुद्रा व्यवस्थाएं रुपये में व्यापार के निपटान की व्यवस्था और विशेष वोस्त्रो खाते खोलने आदि जैसे कदम शामिल हैं। सीसीआईएल इस समयय सिर्फ डॉलर और रुपये में निपटान की सुविधा मुहैया कराता है। सीसीआईएल विदेशी मुद्रा क्लियरिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अंतरबैंक डॉलर-रुपया विदेशी मुद्रा व्यापार का गारंटीयुक्त निपटान की सुविधा देता है।  

Also Read: Share Market: निफ्टी-सेंसेक्स में गिरावट से बाजार की चाल सुस्त, निवेशकों की नजर अगली चाल पर

इसके अलावा मल्होत्रा ने यह भी कहा कि नए ब्याज दर डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट पेश किए जाने के साथ सीसीआईएल बाजार की मांग को पूरा कर सकेगा और इसकी जरूरत का पूर्वानुमान भी लगा सकेगा, साथ ही इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचा भी तैयार कर सकेगा। 

मल्होत्रा ​​ने सीसीआईएल की स्थापना के 25वें वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, ‘सीसीआईएल के लिए यह महत्त्वपूर्ण होगा कि वह फॉरेक्स रिटेल और आरबीआई रिटेल डायरेक्ट पर अपने उत्पाद और सेवा पेशकशों का निरंतर अन्वेषण और संवर्धन करे, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव के साथ सेवाएं मिल सकें और बेहतरीन व्यवस्थागत क्षमता सुनिश्चित हो सके।’

Advertisement
First Published - September 19, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement