facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Capital Expenditure: फरवरी में केंद्र का पूंजीगत व्यय 35% घटा

Advertisement

चुनावी आचार संहिता और राजस्व व्यय बढ़ने से खर्च प्रभावित, राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.7% तक रहने का अनुमान

Last Updated- March 29, 2025 | 4:55 AM IST
Capex

केंद्र का पूंजीगत व्यय फरवरी 2025 में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत कम हो गया है। भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 25 में अप्रैल से फरवरी में कुल खर्च का 79.9 प्रतिशत व्यय हुआ जबकि इस अवधि का संशोधित अनुमान 85 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2025 के एक महीने पहले तक सरकार इस अवधि के 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय के लक्ष्य से दूर है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने बताया, ‘हमें वित्त वर्ष 25 के पूंजीगत व्यय के संशोधित अनुमान के लक्ष्य 10.2 लाख करोड़ रुपये से कम खर्च का अनुमान है। हालांकि इस कमी से विनिवेश के मोर्चे पर कमी के साथ-साथ राजस्व व्यय बढ़ने की भरपाई हो जाएगी।’

हालिया वित्त वर्ष की पहली छमाही में पूंजीगत व्यय चुनाव और आचार संहिता लागू होने से प्रभावित हुआ था। जनवरी में पूंजीगत व्यय सालाना आधार पर 51 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया था। इसमें वृद्धि का प्रमुख कारण रेलवे, राज्यों को हस्तांतरण और रक्षा खर्च के लिए पूंजीगत परिव्यय था। सरकार का राजकोषीय घाटा 13.5 लाख करोड़ रुपये था। यह वित्त वर्ष 25 की अप्रैल से फरवरी के संशोधित अनुमान का 86 प्रतिशत था और यह बीत साल की अवधि के रिकॉर्ड 15 लाख करोड़ रुपये से भी कम था।

नायर ने इंगित किया कि उच्चतर नॉमिनल जीडीपी 331 लाख करोड़ रुपये है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2025 का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.7 प्रतिशत के दायरे में होगा और यह इस वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 4.8 प्रतिशत से कम है।

वित्त वर्ष 2025 में अप्रैल से फरवरी के दौरान बीते साल की तुलना में सकल कर संग्रह 11 प्रतिशत बढ़ गया। हालांकि इस अवधि में आयकर संग्रह 22 प्रतिशत बढ़ा था जबकि कॉरपोरेट कर संग्रह मात्र दो प्रतिशत बढ़ा था। कुल राजस्व प्राप्तियां वित्त वर्ष 25 के अप्रैल से फरवरी की अवधि के संशोधित अनुमान की 81.2 प्रतिशत थीं जबकि यह बीते वर्ष की इस अवधि में 82 प्रतिशत थी।

नायर ने बताया, ‘हालांकि वित्त वर्ष 2025 के संशोधित अनुमान को हासिल करने के लिए मार्च 2025 में आयकर संग्रह 6 प्रतिशत बढ़ने की जरूरत है जबकि इस महीने कॉरपोरेट कर संग्रह को 34.4 प्रतिशत की दर से तेजी से बढ़ने की जरूरत है।’वित्त वर्ष 2025 के पहले 11 महीनों में शुद्ध कर राजस्व 78.8 प्रतिशत था जबकि वित्त वर्ष 2024 की अप्रैल से फरवरी की अवधि में संशोधित अनुमान 79.6 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - March 29, 2025 | 4:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement