facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

ADB Loan: सरकार के शहर सुधार एजेंडा के तहत 40 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा एशियन डेवलपमेंट बैंक

ADB ने सतत शहरी विकास और सेवा वितरण कार्यक्रम के उप-कार्यक्रम 2 के लिए भारत को 40 करोड़ डॉलर के नीति-आधारित कर्ज को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- October 25, 2023 | 7:04 PM IST
asian development bank

एशियाई विकास बैंक (ADB ) ने उच्च गुणवत्ता वाले शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भारत सरकार के शहरी सुधार एजेंडा और कुशल शासन प्रणाली का समर्थन करने के लिए 40 करोड़ डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है।

एशियाई विकास बैंक (ADB ) ने सतत शहरी विकास और सेवा वितरण कार्यक्रम के उप-कार्यक्रम 2 के लिए भारत को 40 करोड़ डॉलर के नीति-आधारित ऋण को मंजूरी दे दी है।

ADB ने कहा, ‘कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले शहरी बुनियादी ढांचे, सुनिश्चित सार्वजनिक सेवाओं और कुशल शासन प्रणालियों के निर्माण के माध्यम से शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार के शहरी सुधार एजेंडा का समर्थन करना है।’

वर्ष 2021 में स्वीकृत उप कार्यक्रम-1 ने शहरी सेवाओं में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्तर की नीतियों और दिशानिर्देशों की स्थापना की, उप कार्यक्रम-2 राज्य और शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) स्तर पर निवेश योजना और सुधार कार्यों का समर्थन कर रहा है।

ADB के प्रधान शहरी विकास विशेषज्ञ संजय जोशी ने कहा, ‘भारत ने शहरों को आर्थिक वृद्धि का केंद्र बनाने की क्षमता को पहचाना है और समावेशी, सहिष्णु और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के माध्यम से शहरों को रहने योग्य बनाने की जरूरत पर जोर दिया है, जो एडीबी रणनीति 2030 के अनुरूप भी है।’

First Published - October 25, 2023 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट