facebookmetapixel
Advertisement
1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूला

एफडीआई के 15 प्रस्तावों को मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:00 PM IST

सरकार ने आज प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के 15 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये प्रस्ताव 308.57 करोड़ रुपये के हैं।


इन प्रस्तावों को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुशंसा के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंजूरी दी गई है। यह निवेश मुख्य रूप से रसायन, पेट्रोकेमिल्स, टेक्सटाइल और स्टील क्षेत्र से संबंधित है। इसमें एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट का एक कमोडिटी एक्सचेंज में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव शामिल है।


एफडीआई प्रस्तावों में इमेजेस मल्टीमीडिया का भी आवेदन शामिल है। वहीं एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 281 करोड़ रुपये निवेश करेगी। जबकि इमेजेस मल्टीमीडिया विदेशी निवेश के तहत 33.37 करोड़ रुपये आकर्षित करेगी।


इसके अलावा बोर्ड ने जापान स्थित इस्पात उत्पाद की आपूर्ति करने वाली मेटल वन कारपोरेशन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जिसके तहत कंपनी 32 करोड़ रुपये के निवेश से देश में एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी स्थापित करेगी। सिंगापुर की टीआरडब्लू आफ्टरमार्केट एशिया एफडीआई प्रस्ताव के अंतर्गत आटोमोबाइल कंपोनेंट के लिए देश में एक विनिर्माण इकाई लगाएगी।  

Advertisement
First Published - May 2, 2008 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement