facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

ICC World Cup, SA vs SL: डिकॉक, डुसेन और मार्कराम के शतक, साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड स्कोर

वर्ल्डकप टूर्नामेंट के बाद वनडे से संन्यास लेने का फैसला कर चुके डिकॉक ने अपने सदाबहार अंदाज में बल्लेबाजी करके अपने करियर का 18वां शतक पूरा किया।

Last Updated- October 07, 2023 | 7:55 PM IST
CWC 2023, SA vs SL: South Africa record highest World Cup total, hit 428/5
Reuters

एडेन मार्कराम ने केवल 49 गेंदों पर विश्व कप क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया, जबकि क्विंटन डिकॉक और रासी वान डेर डुसेन ने भी शतकीय पारियां खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को यहां पांच विकेट पर 428 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड है।

साउथ अफ्रीका की तरफ से शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों डिकॉक (84 गेंदों पर 100), डुसेन (110 गेंदों पर 108) और मार्कराम (54 गेंदों पर 106) ने शतक जमाए। इससे दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में सर्वाधिक रन के ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहा जिसने 2015 में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 417 रन बनाए थे।

डिकॉक, डुसेन और मार्कराम का विश्व कप में लगा पहला शतक

डिकॉक और डुसेन ने जहां दूसरे विकेट के लिए 204 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी, वहीं मार्कराम ने 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेली। डिकॉक ने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि डुसेन की पारी में 13 चौके और दो छक्के शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका के इन तीनों बल्लेबाजों का विश्व कप में यह पहला शतक भी है। इन तीनों के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 20 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन और डेविड मिलर ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका ने टॉस जीत पहले की बल्लेबाजी

श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल था और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ गया था।

डिकॉक, डुसेन और मार्कराम की तिगड़ी ने सदाबहार अंदाज में श्रीलंका को पछाड़ा

दिलशान मधुशंका ने शुरू में ही तेंबा बावुमा (08) को पगबाधा आउट करके श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन इसके बाद उसके गेंदबाज कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इस टूर्नामेंट के बाद वनडे से संन्यास लेने का फैसला कर चुके डिकॉक ने अपने सदाबहार अंदाज में बल्लेबाजी करके अपने करियर का 18वां शतक पूरा किया जबकि डुसेन ने उनका अच्छा साथ देकर अपने 50वें वनडे मैच में पांचवा शतक लगाया।

डिकॉक के आउट होने से यह साझेदारी टूटी, लेकिन इससे श्रीलंका के गेंदबाजों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली क्योंकि मार्कराम ने क्रीज पर उतरते ही ताबड़तोड़ रन बनाए तथा आयरलैंड के केविन ओब्रायन के विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। ओब्रायन ने 2011 में 50 गेंद पर शतक लगाया था।

श्रीलंका के स्पिनरों को नहीं मिली पिच से भी मदद

श्रीलंका के स्पिनरों को पिच से किसी तरह की मदद नहीं मिली। आलम यह था कि 19 से लेकर 29वें ओवर तक 85 रन बने। श्रीलंका का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा और उसके खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को कुछ मौके भी दिए।

First Published - October 7, 2023 | 7:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट