facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

टीम इंडिया को मिला नया गेंदबाजी कोच, गौतम गंभीर को मिलेगा इस दिग्गज का साथ

Advertisement

Morne Morkel : 33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, लंबे कद के तेज गेंदबाज मार्कल ने काउंटी क्रिकेट खेला और फिर कोचिंग की दुनिया में कदम रखा।

Last Updated- August 14, 2024 | 4:19 PM IST
Team India

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल को भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक, मोर्कल का कार्यकाल 1 सितंबर से शुरू होगा और उनका पहला असाइनमेंट 19 सितंबर से शुरू होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज होगी। मोर्कल ने अपने शानदार करियर में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले और क्रमशः 309, 188 और 47 विकेट लिए। डेल स्टेन और वर्नोन फिलेंडर के साथ, मोर्कल ने विश्व क्रिकेट में सबसे घातक गेंदबाजी की।

33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, लंबे कद के तेज गेंदबाज मार्कल ने काउंटी क्रिकेट खेला और फिर कोचिंग की दुनिया में कदम रखा। उनका पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में था। उन्होंने 2023 विश्व कप से पहले शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह के साथ शानदार काम किया। भारत में 50 ओवर के विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद, मोर्कल पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के तौर पर इस्तीफा दे दिया।

मोर्कल और हेड कोच गौतम गंभीर का पुराना रिश्ता है। उन्होंने तीन सीज़न तक कोलकाता नाइट राइडर्स में ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। दोनों ने लखनऊ सुपर जायंट्स में भी साथ काम किया, जहां गंभीर मेंटर थे और मोर्कल गेंदबाजी कोच थे।

मोर्कल सहायक कोच अभिषेक नायर, रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ जुड़ेंगे। एनसीए के गेंदबाजी कोच सैराज बहुटुल्ले श्रीलंका दौरे के दौरान अंतरिम गेंदबाजी कोच थे। मोर्कल ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे का स्थान लिया है। म्हाम्ब्रे ने हेड कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में बहुत अच्छा काम किया। उनका कॉन्ट्रैक्ट इस साल जून में भारत द्वारा टी20 विश्व कप जीतने के साथ समाप्त हो गया था।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement