जायडस लाइफसाइंसेज का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 790 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 623 करोड़ रुपये रहा था।
जायडस लाइफसाइंसेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसकी आमदनी बढ़कर 4,505 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,257 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 600 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दे दी है। जायडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक शार्विल पटेल ने कहा, “हम अपने तीसरी तिमाही के प्रदर्शन से खुश हैं। हम अपनी वृद्धि संभावनाओं के बारे में आशावादी हैं।”