facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Zee-Sony Merger: NCLT ने सोनी को नोटिस जारी कर मांगा इतने दिनों में जवाब, ज़ी के शेयरों में शानदार उछाल

Advertisement

Zee Entertainment Enterprises Limited के शेयर BSE पर 5.75 फीसदी चढ़कर बंद हुए। कंपनी के शेयर 9.30 अंकों की उछाल के साथ 170.90 रुपये पर बंद हुए।

Last Updated- January 30, 2024 | 4:25 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

एंटरटेनमेंट सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों के बीच विलय का सौदा टूटने के बाद भी मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में, आज यानी 30 जनवरी को NCLT ने Zee Entertainment के शेयरहोल्डर मैड मेन फिल्म वेंचर्स (Mad Men Film Ventures ) की अपील को स्वीकार कर लिया है और Sony को नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को Zee-Sony के बीच मर्जर का सौदा टूट गया था और 10 अरब वैल्यूएशन वाली कंपनी बनने का सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था। NCLT की मंजूरी के बावजूद इस विलय समझौते को पिछले सप्ताह SEBI ने रद्द कर दिया था, जिसके बाद आज भारतीय रेगुलेटर NCLT ने Sony को नोटिस जारी कर 3 सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है।

क्यों की गई NCLT में अपील?

कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट को पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के नाम से जाना जाता था। बता दें कि ZEEL की शेयरहोल्डर मैड मेन फिल्म वेंचर्स ने 30 जनवरी को NCLT के साथ याचिका दायर कर ZEEL और Sony दोनों से मर्जर को लागू करने का अनुरोध किया था। यह अनुरोध इसलिए किया गया था क्योंकि अगस्त 2023 में NCLT की मुंबई बेंच ने ही Sony-Zee मर्जर को मंजूरी दी थी।

समझौते के तहत मर्जर 21 दिसंबर 2023 से पहले पूरा किया जाना था। बाद में यह अवधि एक महीने और बढ़ा दी गई थी लेकिन डील पूरी नहीं हो सकी और अंत में मर्जर टूट गया। NCLT ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 मार्च तय की है।

सिंगापुर में भी कल होगी सुनवाई

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) Zee-Sony मर्जर को लेकर कल यानी 31 जनवरी को ही आपातकालीन मध्यस्थता (Emergency arbitration) की सुनवाई करेगा।

क्यों सिंगापुर में चल रही कार्रवाई?

बता दें कि जापान की कंपनी ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट’ ने दो साल तक चली लंबी बातचीत के बाद ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के साथ विलय का सौदा खत्म कर दिया था और इसके बाद सोनी पिक्चर्स ने Zee को नोटिस भेजा है। कंपनी ने सौदा खत्म करने के बदले Zee Entertainment ट से 9 करोड़ डॉलर भी मांगे थे और सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में इसे लेकर याचिका दायर की थी।

चढ़े शेयर

NCLT की तरफ से Sony Pictures को नोटिस जारी करने के बाद ZEEL (Zee Entertainment Enterprises Limited) के शेयर BSE पर 5.75 फीसदी चढ़कर बंद हुए। कंपनी के शेयर 9.30 अंकों की उछाल के साथ 170.90 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement