facebookmetapixel
Advertisement
Raajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाईSilver ETF FOF: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें चांदी में निवेश, मिराए एसेट का नया फंड लॉन्चबिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे, राज्यसभा जाएंगेडेस्टिनेशन वेडिंग पर संकट! दुबई में फंसे भारतीय मेहमान, कई शादियां रद्दई-चालान के विरोध में महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, 5 -6 मार्च को आजाद मैदान में प्रदर्शनद्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो से युद्धपोत डुबोया, जहाज पर सवार थे 180 ईरानी नाविकसस्ते घरों की बढ़ती मांग से चमकेंगे ये शेयर? एंटीक ने 5 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहStocks to Buy: जंग के माहौल में चमक सकते हैं 2 दिग्गज पोर्ट शेयर, ब्रोकरेज का 35% तक उछाल का अनुमानCNG गाड़ियों की बाढ़, फिर भी गैस कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज का ठंडा रुख, कहा- होल्ड करेंReliance Share: जितना गिरना था गिर गया, अब चढ़ेगा! ब्रोकरेज ने 29% अपसाइड का दिया टारगेट

Zee-Sony मर्जर की डेडलाइन से पहले ज़ी के डायरेक्टर्स बोर्ड में दोबारा नियुक्ति हासिल करने में विफल

Advertisement

Zee और Sony के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा है कि 10 अरब डॉलर की मीडिया दिग्गज कंपनी बनने के बाद Punit Goenka कंपनी का नेतृत्व करेंगे या नहीं।

Last Updated- December 17, 2023 | 1:07 PM IST
Zee Entertainment Share price

Zee-Sony Merger: सोनी ग्रुप कॉर्प की भारत इकाई के साथ नियोजित विलय को पूरा करने की समय सीमा से कुछ दिन पहले, दो स्वतंत्र निदेशक ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड में दोबारा नियुक्ति हासिल करने में असमर्थ रहे।

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, स्वतंत्र निदेशक साशा मीरचंदानी (Sasha Mirchandani) और विवेक मेहरा (Vivek Mehra) “अपेक्षित बहुमत वोट पाने में विफल रहे।”

ज़ी एंटरटेनमेंट और सोनी के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा है कि 10 अरब डॉलर की मीडिया दिग्गज कंपनी बनाने के किसी संभावित सौदे के पूरा होने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनित गोयनका (Punit Goenka) कंपनी का नेतृत्व करेंगे या नहीं।

ज़ी इस बात पर जोर दे रहा है कि पुनित गोयनका (जो ज़ी के फाउंडर के बेटे भी हैं) नई कंपनी का नेतृत्व करेंगे, जैसा कि 2021 में हस्ताक्षरित समझौते में सहमति व्यक्त की गई थी, जबकि मामले से परिचित लोगों के अनुसार, सोनी पुनित गोयनका के खिलाफ नियामक जांच को देखते हुए उन्हें नियुक्त करने से सावधान है।

NCLAT ने विलय पर स्टे लगाने से किया इनकार

इससे पहले नैशनल कंपनी अपीलेट लॉ ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने 15 दिसंबर को कहा कि वह कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (Culver Max Entertainment) और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के विलय पर रोक नहीं लगाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई अब 8 जनवरी को होगी। बता दें कि Culver Max Entertainment को पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के नाम से जाना जाता था।

गौरतलब है कि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank ) और एक्सिस फाइनैंस (Axis Finance) ने NCLT के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसने देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी के बनने का रास्ता साफ करते हुए विलय को मंजूरी दे दी थी। NCLT का वह आदेश 10 अगस्त को आया था। बता दें कि मर्जर के बाद 10 अरब डॉलर के साथ यह अपने क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 1:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement