facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगेNSDL और CDSL के टेक्नोलॉजी खर्च में तेज उछाल, डीमैट सिस्टम के विस्तार से बढ़ा दबाव

Zee, Sony नकद रहित समझौते पर सहमति

Advertisement

इस घोषणा के बाद जेडईईएल के शेयरों में 15 प्रतिशत तक की उछाल आई।

Last Updated- August 27, 2024 | 10:44 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (जेडईईएल) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) के रूप में काम कर रही कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट ने अपने समूह की कंपनी बांग्ला एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर कहा है कि वे विलय सहयोग समझौते और पक्षकारों के बीच व्यवस्था की संयुक्त योजना के संबंध में ‘सभी विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करते हुए एक गैर-नकद समझौते’ पर पहुंच गए हैं। कंपनी द्वारा आज जारी किए गए संयुक्त बयान में यह जानकारी दी
गई है।

इस घोषणा के बाद जेडईईएल के शेयरों में 15 प्रतिशत तक की उछाल आई। दिन के कारोबार के दौरान एनएसई पर जेडईईएल के शेयर का भाव बढ़कर 154.9 रुपये हो गया और 150.9 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक रहा।

बयान में कहा गया है ‘इस समझौते के तहत कंपनियों ने सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र में चल रही मध्यस्थता और राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) तथा अन्य मंचों में शुरू की गई सभी संबंधित कानूनी कार्यवाही में एक-दूसरे के खिलाफ सभी संबंधित दावों को वापस लेने के लिए आपसी सहमति जताई है।’

बयान में यह भी कहा गया है कि कंपनियां एनसीएलटी से संबंधित समग्र व्यवस्था योजनाओं को भी वापस ले लेंगी और संबंधित नियामक प्राधिकरणों को सूचित करेंगी। इस समझौते की शर्तों में कहा गया है कि किसी भी पक्ष का दूसरे पक्ष पर कोई बकाया या जारी दायित्व अथवा देनदारी नहीं होगी।

कंपनियों ने यह भी कहा कि यह समझौता कंपनियों के बीच आपसी समझ से उपजा है ताकि नए उद्देश्य के साथ भविष्य के विकास के अवसरों को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ाया जा सके तथा उभरते मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित किया जा सके, जो सभी विवादों के निर्णायक निष्कर्ष को दर्शाता है। दिसंबर 2021 में जेडईईएल और एसपीएनआई ने मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बनाने के लिए विलय का ऐलान किया था।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement