facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

Yes Bank के को-फाउंडर राणा कपूर को मिली बेल, 4 साल बाद जेल से हुए रिहा

Advertisement

इसके पहले 7 मामलों में कपूर को बेल मिल चुकी थी, यह अंतिम मामला था जिसमें राणा कपूर को जमानत मिली है।

Last Updated- April 20, 2024 | 11:47 AM IST
Rana Kapoor

यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर को 4 साल बाद जेल से रिहाई मिली है। मनी लॉड्रिंग केस में जेल में बंद राणा कपूर को शुक्रवार को जमानत मिली जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया है। बता दें. राणा कपूर 400 करोड रुपये से अधिक के मनी लॉड्रिंग केस में जेल में बंद थे।

राणा कपूर को पहली बार 7 मार्च, 2020 को प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तार किया था और वे बीते 4 साल से तलोजा सेंट्रल जेल में बंद थे। इस मामले मे शुक्रवार, 19 अप्रैल को मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में राणा कपूर को जमानत दे दी जिसके कुछ घंटे बाद वे जेल से रिहा कर दिए गए।

पिछले 7 मामलों में मिल चुकी है जमानत

प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक में कथित पैसों की धोखाधड़ी के मामले में बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर के खिलाफ कुल 8 मामले दर्ज किए थे। जिसमे से 7 मामलों में कपूर को बेल मिल चुकी थी, यह अंतिम मामला था जिसमें राणा कपूर को जमानत मिली है।

ये भी पढ़ें- Yes Bank के पूर्व सीईओ राणा कपूर को बड़ी राहत, SEBI ने हटाई बैंक और डीमैट अकाउंट्स पर लगी रोक

जब्त हुई थी 2 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति

यस बैंक धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने येस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर और दीवान हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़ी भारत और विदेश में स्थित 2,800 करोड़ रुपये की संपत्तियां अनंतिम रूप से जब्त की थी।

इन संपत्तियों में राणा कपूर का दिल्ली में 40, अमृता शेरगिल मार्ग स्थित बंगला (685 करोड़ रुपये का), खुर्शीदाबाद में कुंबाला हिल्स पर स्थित एक स्वतंत्र आवासीय भवन, नापेसियन रोड पर स्थित 3 डूप्लेक्स फ्लैट, नरीमन प्वाइंट स्थित एक एनसीपीए, इंडिया बुल्स ब्लू, वर्ली में 8 फ्लैट शामिल हैं। ईडी के मुताबिक राणा कपूर और उनसे जुड़ी इकाइयों की जब्त संपत्तियों की कीमत बाजार भाव के मुताबिक 1,400 करोड़ रुपये है।

 

 

Advertisement
First Published - April 20, 2024 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement