facebookmetapixel
Advertisement
सुपर अल नीनो से बिगड़ेगा चीनी-एथेनॉल का गणित? घटती फसल और कम स्टॉक ने बढ़ाई चिंतासोना-चांदी में गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवलIPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदाकच्चे तेल ने बिगाड़ा बाजार का मूड, निफ्टी 23,800 के नीचे; आगे और आएगी गिरावट?मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पारमिडकैप-स्मॉलकैप की तेजी के बाद अब कहां बनेगा पैसा? IT, प्राइवेट बैंक और FMCG पर ब्रोकरेज का दांवपर्पल स्टाइल लैब्स IPO: कमजोर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, क्या करें निवेशक?साबुन से शैंपू तक अभी कम खर्च कर रहे भारतीय, आगे बड़ा मौका; HUL में 43% तेजी का अनुमानबॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम

भारत में याहू का शोध और अनुसंधान लैब

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

वेब की दुनिया में भारत काफी तेज से अपनी जगह बना रहा है और यही वजह है कि हाल ही में भारत में इंटरनेट कंपनी याहू ने भी शोध से जुड़ी अपनी गतिवधियों के लिए एक लैब स्थापित किया है। यह लैब बेंगलुरू में बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि याहू का यह लैब देश में पहला ऐसा लैब है जहां अगले चरण के अनुसंधान और विज्ञापन तकनीकों कार्य किए जाएंगे, जिनका पूरा ध्यान वेब की दुनिया को उपभोक्ताओं और विज्ञापनदाताओं के लिए और भी उपयोगी और सरल बनाना होगा।
माइक्रोसॉफ्ट के अधिग्रहण के लिए कंपनी ने फरवरी माह के शुरू में ही 178.6 अरब रुपये की बोली लगाई है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में कंपनी ने विश्वभर से अपने 1000 कर्मचारी कम करने की बात की है, जिसके तहत भारत में बेंगलुरु से ही कंपनी 40 कर्मचारियों को हटाने की बात कर रही है। यह कदम कंपनी के वार्षिक व्यय में हुई वृध्दि पर रोक लगाने के चलते उठाया गया है।
इसी दौरान बेल लैब्स इंडिया के संस्थापक निदेशक राजीव रस्तोगी को लैब को उपाध्यक्ष और प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है। याहू इंडिया आर एंड डी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद शर्मा के अनुसार, भारत में होने वाली अनुसंधान गतिविधियां कंपनी की विश्वभर में सफलता में महत्त्पूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका कहना है, ‘भारत के बेंगलुरु की अपनी लैब में हम राजीव रस्तोगी जैसे बड़े वैज्ञानिक को ले कर बेहद खुश हैं। याहू इंडिया का अनुसंधान और शोध विश्वभर में कंपनी की सफलता में अहम भूमिका निभाता है और बेंगलुरु की यह लैब इस गति का फायदा उठाएगा, इसे और आगे ले जाएगा। हमारा विश्वास है कि बेंगलुरु की यह लैब इंटरनेट की दुनिया में होने वाले नवप्रवर्तन को अगले चरण में ले जाएगी।’
राजीव रस्तोगी का कहना है कि वे याहू के साथ जुड़ कर काफी खुश हैं और वे वेब में पेश आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों, जैसे डाटाबेस सिस्टम्स, डाटा माइनिंग और नेटवर्क प्रबंधन आदि, को अपने अनुभव से टीम के लिए आसान बनाएंगे।
राजीव रस्तोगी बेल लैब्स में तकनीक स्टाफ के बेहतरीन सदस्यों में शामिल थे। वर्तमान में रस्तोगी कम्युनिकेशंस फॉर दी एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी (सीएसीएम) के संपादक बोर्ड में हैं। इन्होंने डाटाबेस सिस्टम और सूचना भंडारण और प्रबंधन पर आधारित 120 पेपर प्रकाशित किए हैं और इनके पास 40 से अधिक पेटेंट हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष और याहू अनुसंधान के प्रमुख प्रभाकर राघवन का कहनाहै कि बेंगलुरु की याहू लैब्स में विश्व स्तरीय टीम बनाई जाएगी, जिसका ध्यान अग्रणी तकनीक और इंटरनेट पर बहुमूल्य जानकारी मुहैया करवाएगी।

Advertisement
First Published - March 4, 2008 | 8:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement