facebookmetapixel
Advertisement
बारिश ने दिया धोखा तो महंगी हो जाएंगी दाल, सब्जियां और तेल! जानिए कितना बढ़ सकता है असरChatGPT बनाने वाली OpenAI का IPO टला! अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, जानिए क्यों बदला प्लानदक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, कोस्पी 8% से ज्यादा टूटा; 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंगCredit Card New Rules: अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या बदल रहा हैपश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामाल

SAIL की स्थापित क्षमता 1.5 करोड़ टन बढ़ाने का काम शुरूः चेयरमैन

Advertisement

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की मौजूदा स्थापित क्षमता लगभग दो करोड़ टन प्रति वर्ष है

Last Updated- November 19, 2023 | 12:55 PM IST
SAIL

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात विनिर्माता सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा है कि स्थापित क्षमता में 1.5 करोड़ टन के विस्तार की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की मौजूदा स्थापित क्षमता लगभग दो करोड़ टन प्रति वर्ष है। प्रकाश ने सेल की विस्तार योजनाओं के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, “इसे शुरू कर दिया गया है। योजना के पहले चरण में हम इसे 3.5 करोड़ टन तक ले जाने वाले हैं। इस तरह विस्तार का पहला चरण 1.5 करोड़ टन का है।”

विस्तार योजना पर खर्च की जाने वाली राशि और इसमें लगने वाले समय के बारे में सेल चेयरमैन ने कहा कि कंपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर सक्रियता से काम कर रही है और फिलहाल कोई भी संख्या बता पाना मुश्किल है। विस्तार योजना के लिए वित्तपोषण मॉडल के बारे में प्रकाश ने कहा कि सेल इसके लिए अपने कोष का इस्तेमाल करेगी और बाजार से भी फंड जुटाएगी।

उन्होंने कहा, “वित्तपोषण आंतरिक संसाधनों और बाजार दोनों का मिश्रण होगा। इस्पात उद्योग एक बड़े पूंजीगत व्यय वाला उद्योग है। हम फंड के लिए बाजार में रहेंगे।”

सेल के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी न केवल अपनी स्थापित इस्पात निर्माण क्षमता का विस्तार करेगी बल्कि नई प्रौद्योगिकियां भी स्थापित करेगी। इसके साथ ही सेल कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही के लिए लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे का विकास भी करेगी।

इस्पात मंत्रालय के तहत संचालित सेल के पास देश के विभिन्न स्थानों में पांच एकीकृत और तीन विशेष इस्पात संयंत्र हैं।

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement