facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

Wipro Q3 results: आईटी कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.5% बढ़कर 3,367 करोड़ रुपये पर पहुंचा, 6 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान

Advertisement

Wipro Q3 results: कंपनी का रेवेन्यू ₹22,319 करोड़ रहा, जो पिछले तिमाही के मुकाबले लगभग स्थिर है।

Last Updated- January 17, 2025 | 4:45 PM IST
Wipro Share price after q2 results

Wipro Q3 results: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड ने दिसंबर 2024 में खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का रेवेन्यू ₹22,319 करोड़ रहा, जो पिछले तिमाही के मुकाबले लगभग स्थिर है। यह आंकड़ा ब्लूमबर्ग द्वारा अनुमानित ₹22,218 करोड़ के करीब है।

हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में 4.5% की बढ़त दर्ज की गई और यह ₹3,367 करोड़ तक पहुंच गया। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 24.5% बढ़ा है।

इस तिमाही में कंपनी का EBIT (कमाई से पहले का लाभ) 5% बढ़कर ₹3,863 करोड़ हो गया। EBIT मार्जिन भी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17.3% पर रहा, जबकि विश्लेषकों का अनुमान 16.33% का था।

शेयर बाजार में मिला-जुला असर

हालांकि नतीजे मजबूत रहे, लेकिन शुक्रवार को विप्रो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एनएसई पर कंपनी के शेयर 2.12% गिरकर ₹281.95 पर बंद हुए। वहीं, निफ्टी 50 भी 0.47% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Also read: Closing Bell: बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक, इन 4 वजहों से आई गिरावट; सेंसेक्स 423 अंक टूटा; निफ्टी 23,203 पर बंद

Wipro शेयरहोल्डर्स को देगी 6 रुपये का डिविडेंड

आईटी कंपनी विप्रो ने अपने शेयरहोल्डर्स को 6 रुपये के डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

नतीजों की खास बातें:

रेवेन्यू: ₹22,319 करोड़ (0.1% की मामूली वृद्धि)।
शुद्ध लाभ: ₹3,367 करोड़ (4% की बढ़त)।
EBIT: ₹3,863 करोड़ (5% की वृद्धि)।
मार्जिन: 17.3%।

कंपनी के नतीजे जहां उम्मीदों के करीब रहे, वहीं निवेशकों का रुख शेयरों पर थोड़ा दबाव दिखा गया। आने वाले दिनों में बाजार इन मजबूत आंकड़ों पर क्या प्रतिक्रिया देता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement