कंपनियां

Walmart Layoffs: वॉलमार्ट के कर्मचारियों पर गिरी छंटनी की गाज, सैकड़ों नौकरी से बर्खास्त

वॉलमार्ट के प्रवक्ता ने भी इस संबंध में किए गए सवाल का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 15, 2024 | 12:21 PM IST

वॉलमार्ट ने छंटनी की घोषणा की है जिससे सैकड़ों लोगों की नौकरियां प्रभावित होंगी। कंपनी के अनुसार, इसके साथ ही वॉलमार्ट के डलास, अटलांटा तथा टोरंटो कार्यालयों के श्रमिकों व कर्मियों को बेंटनविले, अर्कांसस, होबोकेन (न्यू जर्सी) और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्थित उसके मुख्य कार्यालयों में स्थानांतरित करना होगा।

‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के पास मौजूद ‘वॉलमार्ट स्टाफ मेमो’ में छंटनी के कारण का उल्लेख नहीं किया गया। केवल इतना कहा गया,‘‘हमारे व्यवसाय के कुछ हिस्सों में बदलाव किए गए हैं’’ जिसके परिणामस्वरूप छंटनी की जा रही है।

वॉलमार्ट के प्रवक्ता ने भी इस संबंध में किए गए सवाल का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

First Published : May 15, 2024 | 10:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)