facebookmetapixel
Advertisement
6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजहभारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेत

वोडाफोन आइडिया का घाटा घटकर 6,609 करोड़ रुपये, प्रति ग्राहक आय में सुधार

Advertisement

तीसरी तिमाही में वोडाफोन आइडिया की परिचालन आय 4% बढ़ी, प्रति ग्राहक आय 173 रुपये तक पहुंची; कंपनी पूंजीगत व्यय बढ़ाने की योजना पर जोर दे रही है।

Last Updated- February 11, 2025 | 10:14 PM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वी) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घाटा कम होकर 6,609.3 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 11,117.3 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है।

एकीकृत आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी का घाटा 6,609.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,985.9 करोड़ रुपये था।

कंपनी की प्रति ग्राहक आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 173 रुपये रही, जो जुलाई-सितंबर तिमाही में 166 रुपये थी। तिमाही आधार पर यह 4.7 प्रतिशत की वृद्धि है। वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्य अधिकारी अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि कंपनी निवेश बढ़ा रही है और आने वाली तिमाहियों में पूंजीगत व्यय की गति में तेजी आएगी।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 10:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement