facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

अमेरिका की मशहूर ‘द चीजकेक फैक्टरी’ की भारत में एंट्री, बेंगलूरु से शुरू हुआ मीठा सफर

Advertisement

यह प्रमुख स्टोर फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में खुला है और कंपनी की योजना है कि देश भर में विस्तार करने से पहले इस साल शहर में तीन से छह और आउटलेट खोले जाएं

Last Updated- February 23, 2026 | 10:16 PM IST
Cheesecake Factory
टीजीसी के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी मस्तान एडम

बेंगलूरु स्थित द गूमे कैफे (टीजीसी) ने प्रीमियम डेजर्ट सेगमेंट में प्रवेश करते हुए भारत में अमेरिका स्थित द चीजकेक फैक्टरी बेकरी की पेशकश की है। टीजीसी के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी मस्तान एडम ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में बताया कि एक मजबूत चीजकेक पोर्टफोलियो के साथ कंपनी का लक्ष्य संगठित ऊंचे-मूल्य बाजार में प्रवेश करना और रिटेल, बी2बी और क्यू कॉमर्स संचालन से पांच वर्षों में लगभग 200-250 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना है।

भारत में शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए एडम ने कहा कि वे भारत को 30 अरब डॉलर के संभावित डेजर्ट बाजार के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत हमारे लिए एक बेहद महत्त्वपूर्ण बाजार है। यह तथ्य प्रतिबद्धता के स्तर को दर्शाता है कि हमने विश्व स्तर पर पहला बगैर अंडे वाला चीजकेक लॉन्च किया है।’

एडम का यह भी मानना है कि यह समय बदलते उपभोक्ता रुझान के हिसाब से सही है। शहरी भारतीय उपभोक्ता (खासकर महानगरों में) ब्रांड के प्रति जागरूक हो रहे हैं, वैश्विक स्तर पर पहुंच रहे हैं और प्रीमियम, अनुभव आधारित पेशकश के लिए पैसे देने को तैयार हैं।

यह प्रमुख स्टोर फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में खुला है और कंपनी की योजना है कि देश भर में विस्तार करने से पहले इस साल शहर में तीन से छह और आउटलेट खोले जाएं।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement