facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Adani Ports की रेटिंग अपग्रेड, HDFC Bank विवाद में नया मोड़; जानिए आज किन शेयरों पर रहेगी नजरभाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पार

मोबाइल में मोटी रकम झोंकेगी वीडियोकॉन

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:30 PM IST

इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी-मानी कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्री अब टेलीकॉम क्षेत्र में भी अपना परचम लहराने की तैयार में जुट गई है।


टेलीकॉम क्षेत्र में मजबूत स्थिति दर्ज करवाने के लिए शुरुआती दौर में कंपनी ने 6 हजार करोड़ रुपये निवेश करने का मन बनाई है। वीडियोकॉन इंडस्ट्री जीएसएम यानी ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल के लिए निवेश करेगी।


उल्लेखनीय है कि यह सेवा इसी साल के मई महीने में वीडियोकॉन के नियंत्रण वाली डेटाकॉम साल्यूशंस द्वारा आरंभ की जाएगी। अगर किसी वजह से इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने में देरी हो जाती है तो फिर कंपनी की योजना रेडियो सेवा भी शुरू करने की होगी। 


कंपनी रेडियो सेवा को ठेके पर ला सकती है।इसके अलावा कंपनी ने एक अहम फैसले के तहत एल्काटेल-लुसेंट के पूर्व अध्यक्ष को अपने साथ जोड़ लिया है।


साथ ही कार्यकारी निदेशक (भारत और दक्षिण एशिया), रवि शर्मा को टेलीकॉम संचालन का अध्यक्ष बना दिया है।


वीडियोकॉन इंडस्ट्री के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक वेणुगोपाल ने बताया,’देश के 23 जिलों में इस सेवा को चालू करने के लिए शुरुआती दौर में हम 6,000 करोड़ रुपये निवेश कर रहे हैं।


उम्मीद है हम इस काम को जल्द ही पूरा कर लेंगे।’

Advertisement
First Published - March 10, 2008 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement