facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेजकीमत बनी सबसे बड़ा फैक्टर: भारतीय ग्राहक 15 लाख के भीतर कार पसंद कर रहे, हाइब्रिड की मांग बढ़ीBEE सख्त नियमों पर कर रहा विचार, 6 प्रमुख कार कंपनियों ने कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य हासिल किए

Vedanta Resources ने स्वीकार की 80 करोड़ डॉलर की बोली

Advertisement

बैंकरों ने कहा कि कंपनी तीन साल और छह महीने के बॉन्ड पर 10.25 फीसदी और सात साल के बॉन्ड पर 11.25 फीसदी की दर से ब्याज देगी।

Last Updated- November 27, 2024 | 7:24 AM IST
Vedanta
Representative image

भारतीय कंपनी वेदांत की मूल कंपनी ब्रिटेन की वेदांत रिसोर्सेस ने अपने डॉलर बॉन्ड के दो नियोजन के लिए 80 करोड़ डॉलर की बोली स्वीकार की है। ये बॉन्ड साल 2028 में चुकाने के लिए तय कर्ज के भुगतान के लिए है। दो बैंकरों ने यह जानकारी दी। तेल और गैस से लेकर खनन और धातु तक में दिलचस्पी रखने वाली वेदांत ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की।

डॉलर बॉन्ड निर्गम पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी क्योंकि अदाणी समूह के शीर्ष अधिकारियों को अमेरिकी अभियोजकों द्वारा धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद यह किसी भारतीय कंपनी का डॉलर बॉन्ड जुटाने का पहला निर्गम था।

एक बैंकर ने कहा कि इस बॉन्ड इश्यू की सफलता महत्वपूर्ण थी क्योंकि भारतीय ऋण बाजार इस बात पर नजर रख रहा था कि अदाणी संकट से कोई असर तो नहीं पड़ेगा। गौतम अदाणी की अगुआई में अदाणी समूह ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों के आरोप निराधार हैं।

बैंकरों ने कहा कि कंपनी तीन साल और छह महीने के बॉन्ड पर 10.25 फीसदी और सात साल के बॉन्ड पर 11.25 फीसदी की दर से ब्याज देगी। जबकि ब्याज को लेकर शुरुआती संकेत क्रमशः 10.375 फीसदी और 11.375 फीसदी रहा था। नोट्स में कॉल विकल्प भी हैं।

सितंबर में वेदांत रिसोर्सेस ने दो साल से ज्यादा के बाद पहले डॉलर बॉन्ड इश्यू से 10.875 फीसदी ब्याज की दर पर 90 करोड़ डॉलर जुटाए थे।  सिटीग्रुप, बार्कलेज, डॉयचे बैंक, जेपी मॉर्गन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक वेदांत के डॉलर बॉन्ड के लिए संयुक्त रूप से वैश्विक संयोजक और लीड मैनेजर थे।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 7:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement