facebookmetapixel
बजट के बाद बाजार की दमदार वापसी: सेंसेक्स 944 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के पारबजट से चीनी उद्योग मायूस: उत्पादन बढ़ा, MSP-एथेनॉल पर राहत नहीं, गन्ना भुगतान का बकाया बढ़ा41% पर ही क्यों अटकी राज्यों की हिस्सेदारी? किसे फायदा, किसे नुकसान?सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचारबजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

Adani Group में LIC के निवेश का मूल्य बढ़ा

LIC ने पिछले साल समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत से घटाकर 3.93 प्रतिशत कर दी।

Last Updated- June 02, 2024 | 9:27 PM IST
Adani Group

सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अदाणी समूह (Adani Group) के शेयरों में अपने निवेश से काफी लाभ कमाया है। इसमें पिछले एक साल के दौरान खासा सुधार देखा गया है।

अदाणी समूह (Adani group) की कंपनियों में एलआईसी (LIC) की हिस्सेदारी का मूल्य 51.6 प्रतिशत तक यानी 22,591 करोड़ रुपये बढ़कर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने तक 66,388 करोड़ रुपये हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 31 मई को यह 43,797 करोड़ रुपये था।

बीमा कंपनी ने शेयर कीमतों में वृद्धि का लाभ उठाने के लिए अदाणी समूह की कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को रणनीतिक रूप से कम किया है। एलआईसी ने पिछले साल समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत से घटाकर 3.93 प्रतिशत कर दी।

शेयर बाजार को दिए गए आंकड़ों के अनुसार उसने अदाणी पोर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी 9.12 प्रतिशत से घटाकर 7.86 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स में 6.3 प्रतिशत से घटाकर 5.69 प्रतिशत कर ली। हिस्सेदारी में इस कमी के बावजूद अदाणी समूह में एलआईसी के निवेश का मूल्य बढ़ा है।

शुक्रवार को अहमदाबाद स्थित समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने बाजार पूंजीकरण में 84,000 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर 17.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह 24 जनवरी, 2023 के बाद से सबसे अधिक है जिस दिन अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह के संबंध में गंभीर रिपोर्ट जारी की थी। यह अदाणी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये की फॉलो-ऑन सार्वजनिक पेशकश से ठीक पहले आई थी।

समूह ने इन आरोपों का खंडन किया और जीक्यूजी कैपिटल, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और अबू धाबी की आईएचसी सहित कई विदेशी निवेशकों को शेयर बेचे। जीक्यूजी, आईएचसी और कतर इन्वेस्टमेंट के स्वामित्व वाले शेयरों का मूल्य एक साल में दोगुना हो गया है।

अदाणी समूह की कंपनियों में घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी का मूल्य भी खासा बढ़ा है। यह पिछले साल मई के 20,688 करोड़ रुपये से बढ़कर शुक्रवार को 47,792 करोड़ रुपये हो गया जो सालाना आधार पर 131 प्रतिशत का इजाफा है।

अमेरिका के निवेश बैंक और वित्तीय सेवा फर्म जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार शॉर्ट-सेलर की रिपोर्ट से झटका लगने के बावजूद अदाणी समूह मजबूत बना हुआ है, जो इस ‘झटके के बाद फिर से मजबूत’ हो गया है। वित्त वर्ष 24 के दौरान समूह ने ऋण कम करने और संस्थापकों के गिरवी शेयरों में कमी पर ध्यान केंद्रित किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह ने कई कंपनियों में इक्विटी और रणनीतिक निवेशकों से नए फंड जुटाए हैं।

First Published - June 2, 2024 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट