facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौतीदिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Biocon की किर्स्टी को USFDA की मंजूरी, सस्ती इंसुलिन की दिशा में बड़ा कदम

Advertisement

इंटरचेंजेबल बायोसिमिलर को बिना प्रिस्क्राइबर की अनुमति के फार्मेसी में उसके मूल बायोलॉजिक के साथ बदला जा सकता है।

Last Updated- July 17, 2025 | 11:44 AM IST
Biocon
Representative Image

बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की सहायक इकाई बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नोवोलॉग (इंसुलिन एस्पार्ट) के लिए ‘पहली और एकमात्र’ इंटरचेंजेबल बायोसिमिलर ‘किर्स्टी’ (इंसुलिन एस्पार्ट) को मंजूरी दे दी है। इंटरचेंजेबल बायोसिमिलर को बिना प्रिस्क्राइबर की अनुमति के फार्मेसी में उसके मूल बायोलॉजिक के साथ बदला जा सकता है।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक श्रीहास तांबे ने कहा, ‘अमेरिका में पहली और एकमात्र इंटरचेंजेबल बायोसिमिलर रैपिड-एक्टिंग इंसुलिन एस्पार्ट किर्स्टी को एफडीए की मंजूरी मिलना इंसुलिन को अधिक सुलभ और सस्ती बनाने के हमारे प्रयासों में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।’

उन्होंने कहा, ‘इसे सेमग्ली के आधार पर बनाया गया है, जिससे वैज्ञानिक उत्कृष्टता और रोगी-केंद्रित नवाचार के प्रति हमारी कटिबद्धता और मजबूत हुई है। किर्स्टी के साथ हम मधुमेह पीड़ित लोगों के उपचार के विकल्पों का दायरा बढ़ा रहे हैं और मधुमेह देखभाल में आवश्यकताओं को पूरा करने में वैश्विक अग्रणी बनने की महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ा रहे हैं।’

किर्स्टी को मंजूरी से बायोकॉन बायोलॉजिक्स के बायोसिमिलर इंसुलिन पोर्टफोलियो को मजबूती मिली है। इसमें सेमग्ली इंसुलिन भी शामिल है जो पहला एफडीए स्वीकृत इंटरचेंजेबल बायोसिमिलर है। किर्स्टी 2022 से यूरोप और कनाडा में उपलब्ध है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने मार्च में अमेरिका में इंसुलिन एस्पार्ट की पहुंच में सुधार के लिए सिविका इंक के साथ समझौते की घोषणा की।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement