facebookmetapixel
Advertisement
TCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाई

टाटा मोटर्स की वैश्विक मांग में अनिश्चितता

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:31 PM IST

वैश्विक बाजार में वाहनों की मांग में सुधार की अनिश्चित रफ्तार टाटा मोटर्स और उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जगुआर लैंड रोवर के लिए अगले 12 से 18 महीनों में चिंता बनी रहेगी। यह बात मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने आज अपनी विज्ञप्ति में कही। हालांकि एजेंसी के कंपनी की रेटिंग यथावत रखने की संभावना है।
मूडीज के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ ऋण अधिकारी टोबियस वागनेर ने कहा, ‘हमें नहीं लगता कि दशक के मध्य तक वैश्विक बाजार में वाहनों की बिक्री सुधरकर महामारी से पहले के स्तरों पर आ पाएगी। आगे और लॉकडाउन लगना, इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढऩा, उत्सर्जन अनुपालना जरूरतें और जेएलआर के लिए ब्रेक्जिट, ये सभी गिरावट के जोखिम का संकेत देते हैं।’
कंपनी की आगे की राह को लेकर मूडीज ने चिंताएं ऐसे समय जताई हैं, जब क्रमिक सुधार जारी है। जेएलआर ने इस महीने की शुरुआत में एक बयान में कहा कि जगुआर लैंड रोवर की खुदरा बिक्री सितंबर तिमाही में इससे पिछली तिमाही की तुलना में काफी अच्छी सुधरी है, लेकिन अब भी कोविड-19 से प्रभावित हो रही है।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल खुदरा बिक्री 1,13569 वाहन रही, जो जून तिमाही की बिक्री 74,067 से 50 फीसदी अधिक थी। मगर पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 11.9 फीसदी कम थी। कंपनी की चीन में सितंबर तिमाही में बिक्री इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 14.6 फीसदी और पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 3.7 फीसदी अधिक रही। चीन में बिक्री सितंबर महीने में 28.5 फीसदी बढ़ी।
इकोनॉमिक टाइम्स ने गुरुवार को खबर प्रकाशित की थी कि जेएलआर ने ब्रिटेन में अवकाश पर चल रहे अपने 20,000 कर्मचारियों में से 85 फीसदी को काम पर बुला लिया है क्योंकि ब्रिटेन की लक्जरी वाहन बनाने वाली इस कंपनी ने अपने ज्यादातर बाजारों में मांग सुधरने से उत्पादन बढ़ा दिया है।
मूडीज ने कहा कि टाटा मोटर्स की ऋण साख जेएलआर से कमजोर हो गई है, मगर जरूरत पडऩे पर पैतृक समूह टाटा संस से मदद मिलने की संभावनाओं के चलते रेटिंग पहले के स्तर पर बनी हुई है। इस शेयर में निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए होल्डिंग कंपनी टाटा मोटर्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है।

Advertisement
First Published - October 17, 2020 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement