facebookmetapixel
Advertisement
कार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?

गुरुग्राम में शुरू हुई ट्रंप की दूसरी आवासीय परियोजना

Advertisement

गुरुग्राम उत्तर अमेरिका के बाहर एकमात्र ऐसा शहर बन गया है जहां ट्रंप की दो आवासीय परियोजनाएं हैं।

Last Updated- April 16, 2025 | 10:21 PM IST
Real estate investment trust
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की लाइसेंसी पार्टनर ट्राईबेका डेवलपर्स ने आज गुरुग्राम में ट्रंप ब्रांड की आवासीय परियोजना शुरू करने का ऐलान किया। इस शहर में अमेरिका के इस समूह की यह दूसरी शुरुआत है। कंपनी के संस्थापक कल्पेश मेहता ने कहा कि इस शुरुआत के साथ गुरुग्राम उत्तर अमेरिका के बाहर एकमात्र ऐसा शहर बन गया है जहां ट्रंप की दो आवासीय परियोजनाएं हैं।

गुरुग्राम के सेक्टर 69 में 12 लाख वर्ग फुट का यह विकास कार्य इस ऐलान के पांच साल के भीतर पूरा किए जाने का अनुमान है। इस परियोजना में 1,200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य तय किया गया है।

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के सह-संस्थापक पंकज बंसल ने कहा कि गुरुग्राम ट्रंप टावर्स परियोजना 27,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से शुरू की जा रही है जिसमें आवासों के लिए औसत कीमत आठ करोड़ रुपये से लेकर 12 करोड़ रुपये के बीच है। यह परियोजना ट्राईबेका डेवलपर्स और गुरुग्राम की रियल्टी क्षेत्र की कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के बीच संयुक्त साझेदारी में शुरू की जाएगी।

इन्फोसिस ने लीज पर ली 1.3 लाख वर्गफुट जगह

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने पुणे के एम्बेसी टेक जोन में 1.3 लाख वर्ग फुट जगह किराये पर ली है। प्रॉपस्टैक द्वारा उपलब्ध कराए गए पंजीकरण दस्तावेज के मुताबिक कंपनी तीन साल तक इसके लिए हर महीने 70.4 लाख रुपये का किराया देगी। रजिस्ट्री के कागजात में बताया गया है कि इन्फोसिस ने यह स्थान अपना कारोबार चलाने के उद्देश्य से जरूरत के कारण पट्टे पर लिया है।

दफ्तर लीज पर लेने का कारोबार 28.4 फीसदी बढ़ा

इस कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में भारतीय दफ्तर बाजार ने 1.94 करोड़ वर्गफुट स्थान पट्टे पर लिया है। यह एक साल पहले के मुकाबले 28.4 फीसदी अधिक है। वैश्विक वाणिज्यिक रियल एस्टेट और निवेश प्रबंधन फर्म जेएलएल के मुताबिक दफ्तर पट्टे पर लेने में यह वृद्धि घरेलू कारोबारियों, वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी), फ्लेक्स और थर्ड पार्टी आउटसोर्सिंग फर्मों की मजबूत मांग के बीच हुई है।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement