facebookmetapixel
भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारीStock Market: बाजार में तीन सत्रों की तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का; RBI नीति से पहले निवेशक सतर्क

त्योहारी सीजन में Amazon India पर प्रीमियम उत्पादों की बिक्री में जबरदस्त उछाल

Amazon India के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने PTI को बताया कि इस साल AGIF 2024 में Apple iPad की बिक्री में 10 गुना और Samsung टैबलेट की बिक्री में 5 गुना बढ़ोतरी हुई।

Last Updated- November 03, 2024 | 12:04 PM IST
Amazon India
Representative Image

Amazon Great Indian Festival (AGIF) 2024 के दौरान दिवाली सीजन सेल में प्रीमियम प्रोडक्ट्स जैसे टीवी, स्मार्टफोन और बड़े अप्लायंसेज की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 27 सितंबर से शुरू हुए इस फेस्टिव सीजन में अलग-अलग कैटेगरी में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की सेल में भारी इजाफा हुआ है।

Amazon India के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने PTI को बताया कि इस साल Amazon Great Indian Festival (AGIF) 2024 में Apple iPad की बिक्री में 10 गुना और Samsung टैबलेट की बिक्री में 5 गुना बढ़ोतरी हुई।

श्रीवास्तव ने कहा, “एक साफ रुझान जो देखने को मिला है, वह है प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर रुख का। चाहे वो टीवी हों, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स, गेमिंग लैपटॉप्स, या होम और किचन के उपकरण, हमने देखा है कि लोग अब ज्यादा प्रीमियम प्रोडक्ट्स को पसंद कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि यह रुझान सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा कि बड़े स्क्रीन वाले TV ने कुल यूनिट बिक्री में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान दिया और उनकी डिमांड में साल-दर-साल 10 गुना बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें Samsung, Xiaomi और Sony सबसे पसंदीदा TV ब्रांड रहे।

श्रीवास्तव ने बताया, “टैबलेट्स में Apple और Samsung को प्रीमियम प्रोडक्ट्स माना जाता है। Apple टैबलेट्स की बिक्री 10 गुना और Samsung टैबलेट्स की बिक्री 5 गुना बढ़ी है। बड़े अप्लायंसेज की बात करें तो इसमें वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और AC आते हैं, लेकिन फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन, साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर और 1.5 टन से बड़े AC जैसे प्रीमियम अप्लायंसेज की बिक्री में साल-दर-साल 30 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।”

यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में दिल्ली की सड़कों पर रफ्तार का नया रिकॉर्ड, 22,000 से अधिक कारें बिकीं

उन्होंने कहा कि फैशन और ब्यूटी सेगमेंट में प्रीमियम कैटेगरी में घड़ियों, फ्रेगरेंस, हैंडबैग्स, कोरियन ब्यूटी, ज्वेलरी, लगेज आदि में 400 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

श्रीवास्तव ने बताया कि Amazon Great Indian Festival (AGIF) 2024 में Amazon India पर पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा ग्राहक आए।
श्रीवास्तव ने कहा, “AGIF 2024 के दौरान 140 करोड़ बार ग्राहकों ने विजिट किया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें से 85% ग्राहक छोटे शहरों से थे।”

Amazon India ने B2B (बिज़नेस-टू-बिज़नेस) ग्राहकों में भी 50% की बढ़त देखी, जिन्होंने पहली बार Amazon Business से खरीदारी की।
उन्होंने बताया, “AGIF 2024 में कई सेलर्स ने बिक्री में नया रिकॉर्ड बनाया, और करोड़ों की बिक्री करने वाले सेलर्स की संख्या पिछले साल के मुकाबले 70% बढ़ी। साथ ही, Amazon ने फास्ट डिलीवरी में भी सुधार किया, जिससे पूरे भारत में प्राइम मेंबर्स को एक ही दिन या अगले दिन 3 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स डिलीवर किए गए, जो पिछले साल से 26% ज्यादा है।”

Amazon India ने कहा कि इस बार फेस्टिव सीजन में खरीदारी करने वाले 70% प्राइम मेंबर्स छोटे शहरों से थे, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 60% था।

First Published - November 3, 2024 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट