facebookmetapixel
गोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटस

Toyota Sale: मार्च महीने में कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड, हुई अब तक की सबसे ज्यादा सेल

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी ने 2,63,512 इकाइयों की अब तक की सर्वाधिक थोक बिक्री दर्ज की, जो 2022-23 में 1,77,683 इकाइयों की तुलना में 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Last Updated- April 01, 2024 | 11:31 AM IST
Toyota

वाहन विनिर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मार्च में 27,180 इकाइयों की बिक्री के साथ अब तक की सर्वाधिक मासिक थोक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने सोमवार को मार्च के थोक बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उसकी आपूर्ति पिछले महीने 25 प्रतिशत बढ़कर 22,910 इकाई हो गई।

एक साल पहले की समान अवधि में उसने 21,783 वाहनों की बिक्री की थी। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी ने 2,63,512 इकाइयों की अब तक की सर्वाधिक थोक बिक्री दर्ज की, जो 2022-23 में 1,77,683 इकाइयों की तुलना में 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री, सेवा, पुराना वाहन व्यवसाय) साबरी मनोहर ने कहा, ‘‘ हम वित्त वर्ष 2023-24 में 2,63,512 और मार्च 2024 में 27,180 की इकाइयों की बिक्री से काफी खुश हैं।’’ उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती उपभोक्ता मांगों को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे।

First Published - April 1, 2024 | 11:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट