facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

टोटाल एनर्जीज अदाणी ग्रीन के साथ बनाएगी संयुक्त उद्यम

Advertisement

अदाणी ग्रीन ने अपने प्रेस बयान में कहा है कि अदाणी ग्रीन इस संयुक्त उद्यम में परिसंपित्तयों का और टोटालएनर्जिज 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश करेगी

Last Updated- September 20, 2023 | 10:46 PM IST
Adani Total Gas

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 1,050 मेगावॉट के हरित पोर्टफोलियो के लिए फ्रांस की टोटाल एनर्जीज के साथ नए संयुक्त उद्यम की आज घोषणा की। अदाणी ग्रीन ने कहा कि टोटाल इस सौदे में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

जनवरी में अदाणी समूह के संबंध में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद यह दोनों कंपनियों के बीच किसी पहले सौदे की घोषणा है। अदाणी ग्रीन के मामले में ऐसा तीसरी बार होगा जब फ्रांस की दिग्गज कंपनी उसके साथ भागीदारी या निवेश करेगी।

अदाणी ग्रीन ने शेयर बाजारों को बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी थ्री लिमिटेड (एजीई23एल) और टोटालएनर्जिज के बीच बाध्यकारी समझौता करने को मंजूरी दे दी है।

टोटाल एनर्जिज 50:50 हिस्सेदारी वाली संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी जिसमें 1,050 मेगावॉट का पोर्टफोलियो होगा।

अदाणी ग्रीन ने अपने प्रेस बयान में कहा है कि अदाणी ग्रीन इस संयुक्त उद्यम में परिसंपित्तयों का और टोटालएनर्जिज 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश करेगी, जिससे उनके विकास को और मदद मिलेगी।

अदाणी ग्रीन ने कहा कि इस पोर्टफोलियो में सौर और पवन ऊर्जा, दोनों के संयोजन के साथ पहले से चल रही (300 मेगावॉट), निर्माणाधीन (500 मेगावॉट) और निर्माणाधीन परिसंपत्तियों (250 मेगावॉट) का मिश्रण शामिल होगा। अदाणी ग्रीन का कुल परियोजना पोर्टफोलियो 20,434 मेगावॉट है।

टोटालएनर्जिज के चेयरमैन और मुख्य कार्या​​धिकारी पैट्रिक पौयाने ने कहा कि वर्ष 2020 में हमारे पहले संयुक्त उद्यम एजीईएल23 और वर्ष 2021 में अदाणी ग्रीन में हमारे द्वारा शेयरों के अधिग्रहण के बाद अदाणी ग्रीन के साथ यह नया संयुक्त उद्यम हमें परिसंपत्तियों के बड़े पोर्टफोलियो तक सीधी पहुंच के जरिये अपने विकास को गति देने और अक्षय ऊर्जा की भारतीय अगुआई बनने में अदाणी ग्रीन की महत्वाकांक्षा का समर्थन करने में सक्षम करेगा।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement