facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Akzo Nobel paints का कारोबार खरीदने की दौड़ में यह अमेरिकी कंपनी भी शामिल, बातचीत जारी

Advertisement

हालांकि, इसकी दौड़ में निजी इक्विटी क्षेत्र की और भी कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Last Updated- February 18, 2025 | 10:22 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका की निजी इक्विटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ब्लैकस्टोन इंक भी एक्जो नोबेल का पेंट्स कारोबार खरीदने की दौड़ में शामिल हो गई है। ब्लैकस्टोन के अलावा जेएसडब्ल्यू समूह और पिडिलाइट ने भी कंपनी में दिलचस्पी दिखाई है जो ‘ड्यूलक्स’ ब्रांड के तहत उत्पाद बेचती है।

मामले से जुड़े एक सूत्र के अनुसार सभी इच्छुक पक्षों के गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव मार्च के मध्य तक आने की उम्मीद है। इसकी दौड़ में निजी इक्विटी क्षेत्र की और भी कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप आक्रामक पेशकश नहीं करेगी जबकि कोलकाता की बर्जर पेंट्स पहले ही अ​धिक मूल्यांकन का हवाला देते हुए दौड़ से बाहर हो गई है। 

ब्लैकस्टोन ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। एक्जो नोबेल एनवी के प्रवक्ता ने कहा, ‘एक्जो नोबेल अपने मुख्य कोटिंग्स कारोबारों को मजबूत करने के लिए पूंजी को फिर से लगाने की दिशा में काम कर रही है। यह समीक्षा हमारे पोर्टफोलियो को उन क्षेत्रों पर केंद्रित करने की मौजूदा रणनीति का हिस्सा है जहां हम अलग-अलग स्तर हासिल कर सकते हैं और प्रमुख कोटिंग्स कारोबारों में अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। दक्षिण एशिया/भारत में बाजार के मौजूदा कारक भविष्य में डेकोरेटिव पेंट में दक्षिण एशिया को बेहतर स्थिति में लाने के लिए महत्त्वपूर्ण अवसर हैं। हम समीक्षा प्रक्रिया की शुरुआत में हैं और हम इस स्तर पर परिणामों को लेकर अटकलें नहीं लगा रहे हैं।’

एक बोलीदाता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बैंकरों ने कहा कि ब्लैकस्टोन एक्जो नोबेल के साथ परिसंप​त्तियों को लेकर बातचीत कर रही है, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका में पेंट कारोबार भी शामिल है। नकदी संपन्न निजी इक्विटी कंपनियों के आने का मतलब यह होगा कि इससे मूल्यांकन बढ़ सकता है जो भारतीय बोलीदाताओं के लिए बुरी खबर है।

एक्जो नोबेल इंडिया की नीदरलैंड स्थित नियंत्रक कंपनी एक्जो नोबेल एनवी ने पिछले साल अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह अपने मुख्य कोटिंग कारोबारों को बढ़ाने के लिए पूंजी को फिर से निवेश करना चाहती है और इसके लिए अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा कर रही है। शुरुआत में उसका ध्यान दक्षिण एशिया में अपने डेकोरेटिव पेंट की ​स्थिति पर रहेगा।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement