facebookmetapixel
Advertisement
निफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालय

आने वाले साल में ONDC पर विक्रेताओं की संख्या 10 गुना बढ़ने की उम्मीदः CEO 

Advertisement

पिछले साल जनवरी में 600 विक्रेताओं के साथ ONDC की शुरुआत की गई थी। इस समय यहां लगभग 3 लाख विक्रेता हैं।

Last Updated- February 08, 2024 | 5:00 PM IST
आने वाले साल में ONDC पर विक्रेताओं की संख्या 10 गुना बढ़ने की उम्मीदः CEO , The number of vendors on ONDC is expected to increase 10 times in the coming year: CEO

आने वाले साल में सरकार-समर्थित ऑनलाइन कारोबार मंच ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ONDC) पर विक्रेताओं की संख्या कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। ONDC के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) थम्पी कोशी ने गुरुवार को यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि इस समय ONDC पर लगभग तीन लाख विक्रेता मौजूद हैं। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ”हमने पिछले साल जनवरी में 600 विक्रेताओं के साथ मंच की शुरुआत की थी। इस समय यहां लगभग तीन लाख विक्रेता हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले साल में यह कई गुना बढ़ जाएगा। मुझे तो आने वाले वर्ष में कम-से-कम दस गुना वृद्धि की उम्मीद है।” 

उन्होंने कहा कि ONDC पर जनवरी में 67 लाख लेनदेन किए गए और आगे चलकर मासिक लेनदेन में 20-30 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। वह डिजिरेडी सर्टिफिकेशन (DRC) पोर्टल की शुरुआत के मौके पर भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) और ONDC के बीच एक समझौता होने के अवसर पर बोल रहे थे। DRC पहल के तहत गुणवत्ता परिषद ONDC के साथ मिलकर छोटी और मझोली कंपनियों की डिजिटल तैयारी का आकलन करेगी। विक्रेता ONDC मंच से जुड़ने के लिए एक ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन टूल की मदद से अपनी तैयारियों का मूल्यांकन कर सकते हैं। 

Also read: Paytm पर टूटा मुश्किलों का पहाड़; 42 फीसदी दुकानों ने दूरी बनाई, RBI रद्द कर सकता है लाइसेंस

कोशी ने कहा, ”यह लोगों को कारोबार के लिए तैयार करने के लिए मदद करने का एक तरीका है, ताकि वे जल्द नेटवर्क में शामिल हो सकें। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इससे हजारों लोग शामिल होंगे।” इस मौके पर गुणवत्ता परिषद के चेयरपर्सन जक्षय शाह ने कहा कि DRC पोर्टल की पेशकश MSME को सशक्त बनाने और ई-कॉमर्स को अधिक समावेशी बनाने के मिशन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement