facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

बीते वित्त वर्ष में देश का कच्चे इस्पात का उत्पादन चार प्रतिशत बढ़कर 12.5 करोड़ टन पर

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में देश में 12.02 करोड़ टन से अधिक कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था

Last Updated- April 23, 2023 | 12:43 PM IST
Steel sector

देश का कच्चे इस्पात का उत्पादन बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 4.18 प्रतिशत बढ़कर 12.53 करोड़ टन पर पहुंच गया। अनुसंधान कंपनी स्टीलमिंट ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में देश में 12.02 करोड़ टन से अधिक कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था।

इस दौरान तैयार इस्पात का उत्पादन बढ़कर 12.12 करोड़ टन पर पहुंच गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष के उत्पादन 11.36 करोड़ टन से 6.77 प्रतिशत अधिक है।

बीते वित्त वर्ष में घरेलू स्तर पर इस्पात की खपत 12.69 प्रतिशत बढ़कर 11.91 करोड़ टन पर पहुंच गई। 2021-22 में इस्पात की खपत 10.57 करोड़ टन रही थी।

स्टीलमिंट के विश्लेषण में कहा गया है कि बुनियादी ढांचा गतिविधियां बढ़ने की वजह से देश में इस्पात का उत्पादन और उपभोग बढ़ा है।

बीते वित्त वर्ष में इस्पात का निर्यात 50 प्रतिशत घटकर 67.2 लाख टन रह गया। एक साल पहले यह 1.34 करोड़ टन से अधिक रहा था। इस दौरान इस्पात का आयात 29 प्रतिशत बढ़कर 46.7 लाख टन से 60.2 लाख टन हो गया।

First Published - April 23, 2023 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट