facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज कौन से शेयर करा सकते हैं कमाई? NTPC Green से Power Grid तक, देखें 11 स्टॉक्स के बड़े अपडेटउदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजी

एरिक्सन को भारती एयरटेल से मिला 5G उपकरण का नया ठेका

Advertisement

पिछले महीने एरिक्सन ने भारत की वोडाफोन आइडिया को 5जी उपकरण बेचने के लिए 3.6 अरब डॉलर के ठेके में हिस्सेदारी हासिल की थी। उसने नोकिया और सैमसंग के साथ यह ठेका साझा किया था।

Last Updated- October 14, 2024 | 9:58 PM IST
Bharti Airtel

स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन (Ericsson) को भारत की दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) से 5जी उपकरण बेचने के लिए कई अरब डॉलर का ठेका मिला है। मामले से अवगत दो सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पिछले महीने एरिक्सन ने भारत की वोडाफोन आइडिया को 5जी उपकरण बेचने के लिए 3.6 अरब डॉलर के ठेके में हिस्सेदारी हासिल की थी। उसने नोकिया और सैमसंग के साथ यह ठेका साझा किया था।

इन नए ठेके से अगले साल एरिक्सन के राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि साल की पहली छमाही में उसने भारत से अनुबंधों में बड़ी गिरावट देखी थी। दूसरी तिमाही में दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत में बिक्री में 44 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी। एरिक्सन तीसरी तिमाही के अपने परिणामों का ऐलान मंगलवार को करेगी।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार इन उपकरणों की अधिकांश तैनाती अगले साल होने की संभावना है। एरिक्सन ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। एयरटेल ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। रॉयटर्स की इस खबर के बाद एरिक्सन के शेयरों में 1.8 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ।

भारतीय 5जी बाजार से मांग साल 2023 में तब आसमान छूने लगी थी जब इस क्षेत्र की बिक्री में पांच गुना तक का इजाफा हुआ था। उस समय एयरटेल और भारतीय समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो ने 5जी सेवाओं में विस्तार शुरू किया था। इस मांग से एरिक्सन के मुख्य बाजार अमेरिका से नरम होते राजस्व को दम मिला। अमेरिका में दूरसंचार परिचालक खर्च में कमी कर रहे थे।

शोध कंपनी डेलओरो के अनुसार वैश्विक दूरसंचार उपकरण के राजस्व में दूसरी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की गिरावट आई थी और लगातार चौथी तिमाही में दो अंकों में संकुचन दर्ज किया गया था।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement