facebookmetapixel
Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

Tata Steel ने 2022-23 में रिकॉर्ड परिचालन प्रदर्शन किया: CEO T V Narendran

Last Updated- April 06, 2023 | 3:25 PM IST
Tata Steel CEO T V Narendran

टाटा स्टील ने पिछले वित्त वर्ष में एक चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद रिकॉर्ड परिचालन प्रदर्शन किया। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने यह बात कही। कंपनी ने 2021-22 के 190.6 लाख टन के मुकाबले 2022-23 में 198.7 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया।

इस दौरान टाटा स्टील की बिक्री सालाना आधार पर बढ़कर 188.7 लाख टन हो गई, जो इससे पिछले साल में 182.7 लाख टन थी। नरेंद्रन ने गुरुवार को बयान में कहा, ‘‘टाटा स्टील ने चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड परिचालन प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मजबूत विपणन नेटवर्क और तेजतर्रार कारोबारी मॉडल ने हमें सभी खंड में बढ़त दर्ज करने में सक्षम बनाया। बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान टाटा स्टील का उत्पादन बढ़कर 51.5 लाख टन हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 49 लाख टन था।

First Published - April 6, 2023 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट