facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty बढ़त के साथ खुला; एशियाई बाजार हरे रंग में; BS Manthan का आज समापनWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांग

Tata Motors Group FY25 में 43,000 करोड़ रुपये का करेगा निवेश, क्यों जगुआर लैंड रोवर पर सबसे ज्यादा खर्च का प्लान

Advertisement

FY24 में टाटा मोटर्स समूह ने JLR के लिए तीन अरब पाउंड (लगभग 30,000 करोड़ रुपये) और टाटा मोटर्स के लिए 8,000 करोड़ रुपये का निवेश तय किया था।

Last Updated- May 19, 2024 | 12:15 PM IST
JLR

Tata Motors Group Investment Plan: टाटा मोटर्स समूह (Tata Motors Group ) ने नए उत्पादों और प्रौद्योगिकी (products and technologies) पर चालू वित्त वर्ष (2024-25) के लिए निवेश लक्ष्य को बढ़ाकर 43,000 करोड़ रुपये कर दिया है। इस निवेश में सबसे अधिक हिस्सा समूह की ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover/JLR) को होगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पिछले साल भी जगुआर लैंड रोवर पर कंपनी ने किया था ज्यादा खर्च

बीते वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा मोटर्स समूह ने JLR के लिए तीन अरब पाउंड (लगभग 30,000 करोड़ रुपये) और टाटा मोटर्स के लिए 8,000 करोड़ रुपये का निवेश तय किया था। इस तरह यह कुल मिलाकर यह 38,000 करोड़ रुपये बैठता है।

टाटा मोटर्स समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) पी बी बालाजी ने तिमाही नतीजों के बाद कहा, ‘बीते वित्त वर्ष में JLR का निवेश 3.3 अरब पाउंड (33,000 करोड़ रुपये से अधिक) रहा, जबकि टाटा मोटर्स का निवेश 8,200 करोड़ रुपये से अधिक रहा। इस तरह बीते वित्त वर्ष में समूह का कुल निवेश 41,200 करोड़ रुपये था।’

क्यों जगुआर लैंड रेवर पर टाटा कर रही सबसे ज्यादा खर्च

बालाजी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की बात करें, तो JLR के लिए निवेश 3.5 अरब पाउंड (35,000 करोड़ रुपये) रहेगा। इसकी वजह यह है कि हम कई उत्पादों के लिए योजनाएं लेकर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स के लिए हमारा निवेश 8,000 करोड़ रुपये के दायरे में रहेगा। JLR के लिए निवेश में करीब 6 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जबकि टाटा मोटर्स के लिए यह स्थिर रहेगा।’

बालाजी ने स्पष्ट किया कि यह सारा निवेश उत्पादों और प्रौद्योगिकी में होगा। जगुआर लैंड रोवर के CFO रिसर्च मॉलिनेक्स ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 वह वर्ष है जब हमारे नए उत्पाद बाजार में आएंगे। तबतक हमारे पास बाजार में रेंज रोवर BEV और अन्य उत्पाद भी होंगे। उस समय तक हम कुछ ऐसे वाहनों को बदलना शुरू कर देंगे, जिनसे हमारी कमाई कम है। इनको नए वाहनों से बदला जाएगा।’

रेंज रोवर बीईवी पर उन्होंने कहा, ‘हम इसे अलग तरीके से कर रहे हैं। यह कोई BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन) नहीं है जिसे रेंज रोवर के रूप में बेचा जाएगा। यह BEV पावरट्रेन वाली रेंज रोवर है।’

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 12:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement