facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

टाटा न्यू में 2 अरब डॉलर निवेश कर सकता है टाटा समूह

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 9:49 PM IST
Tatas likely to pump 2 billion dollar into super app Tata Neu

टाटा समूह अपने डिजिटल कारोबार के विस्तार के लिए सुपर ऐप वेंचर में करीब 2 अरब डॉलर की नई पूंजी लगाने पर विचार कर रहा है। मामले से वाकिफ लोगों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नई पूंजी से समूह को अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टाटा न्यू की डिजिटल पेशकश को सुदृढ़ बनाने, तकनीकी खामियों को दूर करने और विस्तार के लिए खर्च की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

खबर के मुताबिक अगर यह सौदा सफल रहता है तो टाटा डिजिटल को अतिरिक्त पूंजी अगले दो साल में मिलेगी। टाटा समूह ने टाटा डिजिटल को सुपर ऐप का मूल्यांकन बढ़ाने के उपाय तलाशने के लिए भी कहा है।

इस बारे में जानकारी के लिए टाटा समूह के प्रवक्ता से संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। टाटा डिजिटल ने भी कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

टाटा समूह ने पिछले साल अप्रैल में ई-कॉमर्स सुपर ऐप शुरू किया था। इसके तहत किराना और कपड़ों से लेकर हवाई टिकट तक सब कुछ उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐप के जरिये टाटा समूह बिल भुगतान, ऋण तथा बीमा जैसे वित्तीय उत्पादों की भी पेशकश कर रहा है।

स्थापित ई-कॉमर्स कंपनियों एमेजॉन और वॉलमार्ट के निवेश वाली फ्लिपकार्ट के बाजार में बढ़ते दबदबे को देखते हुए टाटा ने अपने ई-कॉमर्स कारोबार को बढ़ावा देने की योजना बनाई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाणी समूह भी अपना सुपर ऐप लाने की संभावना तलाश रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement