facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

TATA Group की कंपनी का बड़ा दांव: जगुआर लैंड रोवर की फर्म आर्टिफेक्स की 80% हिस्सेदारी खरीदेगी

Advertisement

कंपनी ने जगुआर लैंड रोवर वेंचर्स लिमिटेड से बहुमत हिस्सेदारी खरीदी है, जो जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी ग्रुप की एक सहायक कंपनी है।

Last Updated- March 30, 2025 | 6:41 PM IST
TATA
प्रतीकात्मक तस्वीर

Tata AutoComp System LTD ने रविवार को कहा कि वह जगुआर लैंड रोवर ग्रुप की एक कंपनी आर्टिफेक्स इंटीरियर सिस्टम्स लिमिटेड में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। इस सौदे के पूरा होने पर, आर्टिफेक्स टाटा ऑटोकॉम्प (TACO) परिवार का हिस्सा बन जाएगी। आर्टिफेक्स की आय GBP 296 मिलियन (FY25) है। कंपनी ने एक बयान के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने जगुआर लैंड रोवर वेंचर्स लिमिटेड से बहुमत हिस्सेदारी खरीदी है, जो जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी ग्रुप की एक सहायक कंपनी है, और यह ग्रुप टाटा मोटर्स लिमिटेड का हिस्सा है।

इस अधिग्रहण के साथ, TACO भारत के सबसे बड़े ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माताओं में अपनी स्थिति मजबूत कर लेगा और यूरोप के ऑटोमोटिव सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगा। साथ ही इसे लैंड रोवर वाहनों की सप्लाई चेन का एक अभिन्न हिस्सा बनने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स के वाइस चेयरमैन अरविंद गोयल ने कहा, “यह अधिग्रहण हमारी वैश्विक मौजूदगी को बढ़ाने और ऑटोमोटिव इंटीरियर सिस्टम्स में अपनी विशेषज्ञता को मजबूत करने की रणनीतिक सोच के साथ मेल खाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “आर्टिफेक्स की डेवलप मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और कंज्यूमर रिलेशनशिप बड़े बाजारों में हमारी मौजूदगी को बढ़ाएंगे, जिससे हमें अलग-अलग समाधान देने और लंबे समय तक आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।” यह अधिग्रहण टाटा ऑटोकॉम्प की वैश्विक मौजूदगी और ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ती पकड़ को दिखाता है।

दूसरी ओर, आर्टिफेक्स ऑटोमोटिव इंटीरियर सिस्टम्स और कंपोनेंट्स में अत्याधुनिक नवाचार प्रदान करता है, जो कंपनी के प्रमुख OEMs (जैसे जगुआर लैंड रोवर, BMW मिनी, बेंटले, INEOS, और टोयोटा) के साथ संबंधों को मजबूत करता है, खासकर यूरोप में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में।

टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स के एमडी और सीईओ (MD & CEO) मनोज कोल्हटकर ने कहा, “आर्टिफेक्स की तकनीकी विशेषज्ञता और उन्नत विनिर्माण क्षमताएं हमारी तकनीकी नेतृत्व को बढ़ाती हैं, जिससे प्रीमियम ऑटोमोटिव सेगमेंट में हमारी मौजूदगी मजबूत होती है,”

Advertisement
First Published - March 30, 2025 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement