facebookmetapixel
Advertisement
गुजरात की नई डेटा सेंटर नीति से पावर और सोलर सेक्टर में आएगा बूम? जानिए निवेशकों के लिए क्या है मौकाभारत के लिए राहत की खबर! रूस से तेल खरीदने पर 500% नहीं, अब 100% लगेगा टैरिफKusumgar IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 37% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओSBI Funds IPO Day 2: अब तक 78% भरा आईपीओ, दूसरे दिन GMP 15% ऊपर; कब होगी लि​स्टिंग?प​श्चिम ए​शिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की फिर शुरू की नाकेबंदीसोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़कीVedanta AGM 2026 की 5 बड़ी बातें, निवेशक शेयरों की हलचल पर रखें नजरअमेरिकी महंगाई घटी, डॉलर इंडेक्स 101 के नीचे फिसला; फेड बोला, राजनीतिक दबाव में नहीं लेंगे फैसलाCuba Power Crisis: क्यूबा में फिर छाया अंधेरा! दो हफ्तों में तीसरी बार देशभर में ब्लैकआउट; ईंधन संकट बना बड़ी वजहStock Market Update: बाजार में तेजी जारी! Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty 24,200 के करीब; IT शेयरों में बिकवाली

सन फार्मा जापान में उतारेगी नई दवा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 7:48 AM IST

प्रमुख औषधि कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स को जापान के बाजार में अपनी सोरायसिस की दवा इलुम्या की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गई है। यह दवा कंपनी की विशेष दवाओं के पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इससे जापान में सन फार्मा के डरमैटोलॉजी पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी लेकिन विश्लेषकों ने चेताया है कि इस श्रेणी में हाल तक कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
जापान के बाजार में यह सन फार्मा की पहली नवोन्मेषी दवा है। विश्लेषकों की उम्मीद से पहले इस दवा को मंजूरी मिली है। सन फार्मा का शेयर इस खबर के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बीएसई पर आज मामूली बढ़त के साथ 481.8 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी ने आज कहा कि उसकी एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई को वयस्क रोगियों में प्लेक सोरायसिस के उपचार के लिए इलुम्या (टिल्डार्किजुमैब) के लिए जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय (एमएचएलडब्ल्यू) से मंजूरी मिल गई है। इस प्रकार के रोगियों में पारंपरिक उपचार का पर्याप्त असर नहीं होता है। जापान में सोरायसिस रोगियों की संख्या करीब 4,30,000 है। सोरायसिस त्वचा की एक बीमारी है जिससे दुनिया भर में करीब 12.5 करोड़ लोग प्रभावित हैं। प्लेक सोरायसिस एक सामान्य श्रेणी की सोरायसिस बीमारी है जो करीब 80 से 90 फीसदी लोगों में पाई जाती है।
सन फार्मा जापान के कंट्री प्रमुख जुनिची नाकामिचि ने कहा, ‘इलुम्या ऐसी पहली नवोन्मेषी दवा है जिसे सन फार्मा जापान में उताना चाहती है। इलुम्या के वैश्विक क्लीनिकल परीक्षण कार्यक्रम के तहत जापानी रोगियों पर इसका व्यापक तौर पर परीक्षण किया गया।’ उन्होंने कहा कि यह दवा उन जापानी रोगियों के लिए हरेक 12 सप्ताह में केवल एक इंजेक्शन के साथ उपचार का विकल्प उपलब्ध कराती है जो गंभीर किस्म की प्लेक सोरायसिस से रोजाना संघर्ष कर रहे हैं।
इलुम्या को अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाजारों के लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इस दवा ने अपनी बिक्री शुरू होने के पहले वर्ष में 9.4 करोड़ डॉलर की बिक्री दर्ज की है। सन फार्मा सोरायसिस के अलावा अन्य रोगों के उपचार में भी इलुम्या के इस्तेमाल के लिए अनुसंधान कर रही है।
सन फार्मा ने पिछले साल जापान में पोला फार्मा का अधिग्रहण किया था। कंपनी के पास विशेषीकृत दवाओं का पोर्टफोलियो पहले से ही मौजूद है और सन फार्मा जापान में डरमैटोलॉजी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है। सन फार्मा के विशेषीकृत दवा पोर्टफोलियो में ऐसी नौ दवाएं हैं जिनमें इलुम्या, एबसोरिका, जेलप्रोस, योन्सा, सिक्या आदि शामिल हैं।
कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह जापान में इनमें से कितनी विशेषीकृत दवाओं को उतारना चाहती है।

Advertisement
First Published - June 30, 2020 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement