facebookmetapixel
Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

SKF India की इंडस्ट्रियल इकाई का 5 साल में राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य, 2030 तक करेगी बड़ा निवेश

एसकेएफ इंडिया के 1 अक्टूबर से प्रभावी हुए सांविधिक विभाजन के बाद औद्योगिक कारोबार उसकी स्वतंत्र इकाई बन गया है और 5 दिसंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ है

Last Updated- December 05, 2025 | 10:40 PM IST
SKF India

एसकेएफ इंडिया की नई और अलग हुई औद्योगिक इकाई तेजी से वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी को उम्मीद है कि बड़ा निवेश चक्र पूरा करने और परिचालन लाभ को बढ़ावा देने के साथ ही वह पांच वर्षों के भीतर अपने राजस्व को लगभग दोगुना कर लेगी।

एसकेएफ इंडिया के 1 अक्टूबर से प्रभावी हुए सांविधिक विभाजन के बाद औद्योगिक कारोबार उसकी स्वतंत्र इकाई बन गया है और 5 दिसंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ है। न्यायालय से मंजूर अनुमोदित व्यवस्था योजना के तहत मौजूदा शेयरधारकों को एसकेएफ इंडिया लिमिटेड में रखे गए प्रत्येक शेयर के बदले एसकेएफ इंडिया (इंडस्ट्रियल) लिमिटेड का एक शेयर मिलेगा। इसके बाद कंपनी का परिचालन को दो केंद्रित कंपनियों एसकेएफ ऑटोमोटिव और एसकेएफ इंडिया (इंडस्ट्रियल) में विभाजित कर दिया गया। उसका घोषित उद्देश्य सेक्टर कीविशिष्ट रणनीतियों को और बेहतर बनाना और शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाना है।

एसकेएफ इंडिया (इंडस्ट्रियल) के अध्यक्ष (भारत और दक्षिण पूर्व एशिया) एवं प्रबंध निदेशक मुकुंद वासुदेवन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि औद्योगिक कारोबार ने वित्त वर्ष 2025 में करीब 2,600 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया और आर्थिक वृद्धि तथा बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी के कारण अगले पांच वर्षों में यह बढ़कर करीब 4,500 करोड़ रुपये हो सकता है।

दशक के अंत तक वृद्धि को पूंजीगत व्यय से बल मिलेगा। औद्योगिक व्यवसाय की योजना 2030 तक 800 से 950 करोड़ रुपये निवेश करने की है, जिसमें से अधिकांश खर्च विनिर्माण क्षमता के विस्तार पर होगा।

First Published - December 5, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट