facebookmetapixel
Advertisement
भारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यातMeta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्तेStock Market Update: शेयर बाजार में हल्की तेजी! Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 24,100 के करीब; Adani Enterprises-IndiGo बने सबसे बड़े लूजरपेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ा

एसआईएल देगी अपने स्कूटर को बिजली के पंख

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की वाहन बनाने वाली कंपनी स्कूटर इंडिया लिमिटेड (एसआईएल) जल्द ही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की श्रेणी के बाजार में उतरने की फिराक में है। 1997 के बाद अब कंपनी दोपहिया गाड़ियों का के बाजार में उतरने वाली है।


एसआईएल बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को बेचने की योजना बना रहा है। इसके लिए वह देशभर में फैले कंपनी डीलर नेटवर्क की मदद लेगा।


कंपनी के अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में बताया कि कंपनी के पास इस प्रस्तावित उद्यम के लिए उच्च क्षमता वाली असेंबली लाइन और प्रशिक्षित लोगों हैं।


लखनऊ की इस कंपनी ने अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों के सहयोग के साथ इस परियोजना को पूरा करना चाहती है।


फिलहाल कंपनी के लागत में बचत वाले यात्री तिपहिया वाहन व्रिकम ब्रांड के तले बाजार में धूम मजा रहे हैं। कंपनी की इस यूनिट की मौजूदा क्षमता 3 हजार तिपहिया प्रति माह है।


लम्ब्रेटा या लैम्ब्रो स्कूटर के वैश्विक अधिकार एसआईएल के ही पास हैं। पर इस प्रसिध्द स्कूटर का उत्पादनकंपनी ने 1997 में ही बंद कर दिया था।


एसआईएल एक पूरा ऑटोमोबाइल संयंत्र है। यहां पराम्परागत और गैर-परम्परागत ईंधन से चलने वाले तिपहिया वाहन के लिए डिजाइनिंग, विकास, निर्माण और मार्केटिंग कार्य किया जाता है।


एसआईएल ने अपने स्कूटर का व्यावसायिक उत्पादन विजयी सुपर ब्रांड के साथ घरेलू बाजार और लम्ब्रेटा के साथ विदेशी बाजार में शुरू किया था।


बाद मे कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के अलावा गैर परम्परागत ईंधन जैसे कि एलपीजी, सीएनजी और बैटरी से चलने वाले मॉडल भी बाजार में उतारे।


घरेलू बाजार के अलावा एसआईएल जर्मनी, इटली, सुडान, नाइजीरिया, नेपाल और बांग्लादेश में भी अपने उत्पाद (स्पेयर पाट्र्स और ऑटो कम्पोनेंट) निर्यात करती है।


अधिकारियों का मानना है कि मार्च के खत्म होते ही इस वित्तीय साल में कंपनी अपने तिपहिया वाहनों को 16 हजार यूनिट बेच लेगी।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement