facebookmetapixel
नए श्रम कानून: भारतीय नीति के साथ इसका क्रियान्वयन है मुख्य चुनौतीमकान खरीदने का प्लान कर रहे हैं? लेने से पहले RERA पोर्टल पर जांच जरूरी, नहीं तो चूक पड़ेगी भारी!डॉलर के मुकाबले 90 के पार रुपया: क्या विदेश में पढ़ाई-इलाज और यात्रा पर बढ़ेगा खर्च?MSME को बड़ी राहत: RBI ने सस्ते कर्ज के लिए बदले नियम, ब्याज अब हर 3 महीने पर रीसेट होगानील मोहन से बिल गेट्स तक, टेक दुनिया के बॉस भी नहीं चाहते अपने बच्चे डिजिटल जाल में फंसेगोवा नाइटक्लब हादसे के बाद EPFO की लापरवाही उजागर, कर्मचारियों का PF क्लेम मुश्किल मेंSwiggy ने QIP के जरिए जुटाए ₹10,000 करोड़, ग्लोबल और घरेलू निवेशकों का मिला जबरदस्त रिस्पांससिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समारोह के पास गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की मौतऑटो इंडस्ट्री का नया फॉर्मूला: नई कारें कम, फेसलिफ्ट ज्यादा; 2026 में बदलेगा भारत का व्हीकल मार्केटDelhi Pollution: दिल्ली-NCR में खतरनाक प्रदूषण, CAQM ने आउटडोर खेलों पर लगाया रोक

Mahindra की नई इलेक्टिक XUV400 की देखें पहली झलक; जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

Last Updated- December 11, 2022 | 3:47 PM IST

महिंद्रा ने गुरुवार को अपनी नई इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 पर से पर्दा उठा दिया है। ब्लू कलर की इस कार का लुक बेहद ही आकर्षक है। 

इस कार की सबसे खास बात है इसकी रेंज। जी हां, अगर यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज हो जाए तो यह 456 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार में टाटा की नेक्सॉन ईवी को टक्कर देने की क्षमता है। 
 
बता दें कि आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने पिछले महिने खुद इस कार Mahindra XUV400 EV के रिवील होने की तारीख यानी 8 सितंबर का ऐलान किया था।

आइए जानते है इस Mahindra XUV400 EV से जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में:
 
आपको मिलेगा 3 ड्राइविंग मोड का ऑप्शन
 
अगर आप इस गाड़ी को खरीदने का सोच रहे हैं तो बता दें कि इस कार में आपको मिलेगा तीन ड्राइविंग मोड-Fun, Fast, Fearless जैसा फीचर। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में बनी इस एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स भी दमदार हैं।
 
कब शुरू होगी बुकिंग
 
Mahindra की इस नई कार की बुकिंग आप जनवरी 2023 में कर पायेंगे और जनवरी 2023 के आखिर से डिलीवरी शुरू हो जाएगी। पहले चरण में इस एसयूवी कार को देश के 16 शहरों में को लॉन्च किया जाएगा।
 
ब्लू कलर के अलावा और भी हैं कलर ऑप्शन
 
आप इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को किसी भी पांच कलर–सैटिन कॉपर फिनिश में ड्यूल टोन रूफ ऑप्शन के साथ आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, इन्फिनिटी ब्लू, गैलेक्सी ग्रे औऱ नेपोली ब्लैक में खरीद सकते हैं।
 
सॉफ्टवेयर अपडेट 
 
आपको Mahindra XUV400 EV में ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट की भी सुविधा मिलेगी।

केन्टिविटी फीचर्स

Mahindra XUV400 EV में 60 से ज्यादा केन्टिविटी फीचर्स हैं। इनमें स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी भी शामिल है।

First Published - September 9, 2022 | 11:36 AM IST

संबंधित पोस्ट