facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: कमाई का मौका या बड़ा रिस्क? आज इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शनAI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदार

SC ने AGR कैलकुलेशन पर टेलीकॉम कंपनियों के क्यूरेटिव पिटीशन को किया खारिज, Vi के शेयर 15% लुढ़के

Advertisement

दूरसंचार कंपनियों ने शीर्ष अदालत का रुख कर दावा किया था कि एजीआर बकाया राशि तय करने में कई त्रुटियां थीं, जो कुल एक लाख करोड़ रुपये से अधिक थीं।

Last Updated- September 19, 2024 | 1:45 PM IST
Telecom
Representative image

सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार कंपनियों, जैसे वोडाफोन आइडिया (Vi) और भारती एयरटेल द्वारा दायर क्यूरेटिव याचिकाओं को गुरुवार को खारिज कर दिया। ये याचिकाएं एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) विवाद से जुड़ी थीं। कंपनियों ने दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा AGR बकाया की गणना में ‘गणितीय त्रुटियों’ को सुधारने की मांग की थी। कंपनियों की ये याचिकाएं इन त्रुटियों को ठीक करने के लिए दायर की गई थीं।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी. आर. गवई की पीठ ने दूरसंचार कंपनियों की उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें सुधारात्मक याचिकाओं को खुली अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया था। सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट में अंतिम विकल्प होती है, जिसके बाद अदालत में कोई और कानूनी रास्ता नहीं बचता। इस पर आमतौर पर बंद कमरे में विचार किया जाता है, जब तक कि पुनर्विचार के लिए कोई ठोस आधार न हो।

पीठ ने 30 अगस्त को जो आदेश सुनाया था, उसे गुरुवार को सार्वजनिक किया गया। इसमें कहा गया, “सुधारात्मक याचिकाओं को खुली अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आवेदन खारिज किया जाता है। हमने सभी याचिकाओं और दस्तावेजों पर विचार किया है और यह पाया है कि रूपा अशोक हुर्रा बनाम अशोक हुर्रा मामले में तय मानदंडों के अनुसार कोई ठोस मामला नहीं बनता है। इसलिए, सुधारात्मक याचिकाएं खारिज की जाती हैं।”

पिछले साल 9 अक्टूबर को शीर्ष अदालत ने कुछ दूरसंचार कंपनियों की याचिकाओं पर गौर किया था, जिसमें एजीआर (समायोजित सकल राजस्व) बकाया के मुद्दे पर याचिकाएं सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया था। इससे पहले, जुलाई 2021 में, अदालत ने एजीआर बकाया की गणना में त्रुटियों को सुधारने की मांग वाली याचिका भी खारिज कर दी थी।

दूरसंचार कंपनियों ने दावा किया था कि एजीआर बकाया की गणना में कई गलतियां थीं, जिनकी वजह से यह राशि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी, और उन्होंने इसे सुधारने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

वोडाफोन के शेयर में गिरावट

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद  दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 1:30 बजे, कंपनी के शेयर 15.35 फीसदी फिसलकर 10.92 के स्तर पर आ गिरे। 

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement