facebookmetapixel
Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 487 अंक गिरकर खुला; निफ्टी 25700 के नीचेदीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थन

अपनी ड्रिंक की पैकेजिंग पर काम कर रही रिलायंस, इस देश में लगा सकती है प्लांट

Last Updated- May 01, 2023 | 10:30 PM IST
File Photo: Campa Cola

FMCG इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने अपनी पैकेजिंग क्षमता मजबूत की है। क्योंकि उसने अपने कार्बोनेटेड ड्रिंक कैम्पा के लिए विनायक बेवरिजेज और जालन को पैकेजिंग पार्टनर बनाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हाल में कंपनी ने कैम्पा के लिए पैकेजिंग पार्टनर के तौर पर सिलोन बेवरिज को शामिल किया है। सिलोन बेवरिज पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधन की कंपनी है। रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने रणनीतिक साझेदारी की है क्योंकि वह अपने पेय की पैकिंग केन में करना चाहती है।

श्रीलंका की कंपनी देश में मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने पर भी विचार कर रही है और धीरे-धीरे वह रिलायंस कंज्यूमर के साथ वितरण गठजोड़ के जरिये देश में खुद का बेवरिज ब्रांड बेच सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रिलायंस के साथ अन्य पैकेजिंग पार्टनर भी हैं, जिनमें कली एरेटेड वॉटर वर्क्स और एशियन बेवरिजेज शामिल हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि रिलायंस आक्रामकता के साथ और पैकेजिंग पार्टनर को जोड़ना चाह रही है क्योंकि कंपनी अपने प्रोडक्ट पूरे देश में पहुंचाना चाहती है।

इस बारे में जानकारी के लिए रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। मुकेश अंबानी की अगुआई वाली उपभोक्ता कंपनी ने 50 साल पुराना ब्रांड कैम्पा को दोबारा पेश किया है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में इसे कथित तौर पर 22 करोड़ रुपये में प्योर​ ड्रिंक्स से खरीदा था।

रिलायंस के कैम्पा की कीमत 10 रुपये (200 मिलीलीटर), 20 रुपये (500 मिलीलीटर), 30 रुपये (600 मिलीलीटर) और 40 रुपये (1 लीटर) व 80 रुपये    (दो लीटर) है, जो तीन वेरिएंट में है और ये हैं कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज।

कंपनी देश भर में अपने कोल्ड बेवरिज पोर्टफोलियो उतारना शुरू कर दिया है, जिसका आगाज आंध्र प्रदेश व तेलंगाना से हुआ और अब राष्ट्रीय स्तर पर इसकी शुरुआत हुई है।

First Published - May 1, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट