facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Aurobindo, ACME Solar से लेकर Ola Electric तक, शेयर बाजार में आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्ससुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव: अदालतों में होगा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीमाओं के साथ तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मॉनसून, अल नीनो के असर से कमजोर वर्षा की आशंका बढ़ीपश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान से 2,557 लोग सुरक्षित निकाले गए: विदेश मंत्रालयभारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने की दिशा में कदम, तेल सप्लाई और खनिज सहयोग पर बढ़ी बातचीतEditorial: क्रेडिट स्कोर से परे, भारत के खुदरा ऋण बाजार में बड़ा बदलावMSMEs की महत्वाकांक्षाओं को न दबाएं: मानकों से समझौता किए बिना अनुपालन को सरल बनाना जरूरीभारत का तेल व्यापार घाटा: मांग पर नियंत्रण और खपत में संतुलन की जरूरतभारत के IPO बाजार में विदेशी कंपनियों की लिस्टिंग से बढ़ा OFS का दबदबा, अरबों डॉलर बाहर जाने का रुझानखुदरा निवेश तंत्र को और व्यापक बनाएंगे छोटे-मझोले शहर: ऐंजल वन ग्रुप सीईओ अंबरीश केंगे

Reliance, ONGC कोयला भंडार से निकली नैचुरल गैस की नीलामी करेंगी

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 4:24 PM IST
natural gas

उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) कोयला भंडार यानी कोयला सीम से निकाली गई नैचुरल गैस की अलग-अलग नीलामी कर रही हैं। इसकी कीमत ब्रेंट क्रूड तेल कीमतों से जुड़ी है।

Reliance ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थिति ब्लॉक से ‘कोल बेड मिथेन’ (coal bed methane- CBM) के लिए 12.75 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट की कीमत मांगी है। वहीं ONGC ने झारखंड के उत्तरी कर्णपुरा से CBM यानी कोयले की सीमा से निकले मिथेन गैस के 9.35 डॉलर प्रति यूनिट की दर पर बोली मांगी है।

Reliance के दस्तावेज के अनुसार, कंपनी ने मध्य प्रदेश के CBM ब्लॉक से निकाली गई नैचुरल गैस को लेकर 6.5 लाख घन मीटर प्रतिदिन के लिये बोलियां आमंत्रित की है। यह बोली एक अप्रैल, 2023 से एक साल के लिये मंगायी गयी है। वहीं ONGC ने 15 हजार घन मीटर (standard cubic meters) गैस की पेशकश की है। ONGC के अनुसार गैस के लिये ई-नीलामी दो मार्च को होगी। CBM यानी कोल-बेड मिथेन नैचुरल गैस का गैर-परंपरागत सोर्स है। इसे कोयला भंडार या कोयला सीम से निकाला जाता है। प्राकृतिक गैस की तरह इसका उपयोग बिजली पैदा करने के साथ-साथ उर्वरक, सीमेंट उत्पादन, इस्पात संयंत्रों आदि में बतौर कच्चा माल किया जा सकता है। इसका उपयोग वाहन ईंधन के तौर पर सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस के रूप में भी हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement