facebookmetapixel
Advertisement
भारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्स

रिलायंस ने केजी-डी6 ब्लॉक से गैस बिक्री के लिए बोलियां मंगाईं

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 5:40 PM IST
Reliance KG Gas
PTI

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और उसकी ब्रिटिश साझेदार बीपी पीएलसी ने पूर्वी अपतटीय गैस क्षेत्र केजी-डी6 से निकलने वाली प्राकृतिक गैस की बिक्री के लिए निविदा जारी की है। निविदा दस्तावेजों के मुताबिक, केजी-डी6 ब्लॉक से प्रतिदिन 60 लाख घन मीटर गैस की बिक्री के लिए बोलियां मंगाई गई हैं। इस बोली के अनुरूप प्राकृतिक गैस की बिक्री फरवरी, 2023 से शुरू होगी।

वाहनों में ईंधन के तौर पर प्राकृतिक गैस को CNG में बदलने वाली, खाना बनाने के लिए घरों तक पाइप से LNG की आपूर्ति करने वाली, बिजली के उत्पादन या उर्वरक संयंत्रों में ईंधन के तौर पर गैस का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों से बोलियां मंगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: श्रम बाजार में दिखी युवाओं के लिए नौकरियों की दरकार

इच्छुक कंपनियों से जापान-कोरिया के लिए निर्धारित गैस कीमतों (JKM) से अधिक बोली लगाने को कहा गया है। फरवरी के लिए JKM दर 28.83 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) है। रिलायंस और बीपी के गठजोड़ ने केजी-डी6 ब्लॉक के नए गैस क्षेत्रों से 55 लाख घन मीटर गैस प्रतिदिन की नीलामी पिछले साल मई में की थी। उसका तीन-चौथाई हिस्सा रिलायंस और उसकी अनुषंगी इकाइयों ने ही ले लिया था।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement