facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2.81 अरब डॉलर का नोटिस

Advertisement

यह डिमांड नोटिस 14 फरवरी के दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया आदेश के बाद दिया गया

Last Updated- March 04, 2025 | 10:31 PM IST
Reliance Industries Limited

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने मंगलवार को एक्सचेंजों को बताया कि उसे केजी-डी6 परिचालन से जुड़े अरसे से लंबित गैस विवाद पर तेल मंत्रालय से 2.81 अरब डॉलर का नोटिस मिला है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई एक अन्य घोषणा में आरआईएल ने यह भी कहा कि उसकी नई ऊर्जा कारोबार वाली पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) से पत्र मिला है, जो बैटरी परियोजना से संबंधित क्षतिपूर्ति के बारे में है।

गैस विवाद पर आरआईएल ने कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रोक्डशन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट (पीएससी) ठेकेदारों – आरआईएल, बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड और निको (एनईसीओ) लिमिटेड से 2.81 अरब अमेरिकी डॉलर की मांग की है। आरआईएल ने कहा कि उसे इस संबंध में सोमवार को पत्र मिला।

यह डिमांड नोटिस 14 फरवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय के एक हालिया आदेश के बाद जारी किया गया है जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय के खंडपीठ ने मई 2023 में पारित दिल्ली उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश के आदेश को उलट दिया था। मई, 2023 के आदेश में पिछले मध्यस्थता फैसले को चुनौती देने वाली भारत सरकार की अपील को खारिज कर दिया गया था। आरआईएल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी को ‘कानूनी तौर पर सलाह दी गई है कि डिवीजन बेंच का फैसला और यह मांग अस्थायी है।’

जुलाई 2018 में, आरआईएल ने ओएनजीसी के ब्लॉकों से कथित गैस आपूर्ति के कारण केजी-डी6 कंसोर्टियम पर भारत सरकार के दावे के खिलाफ लगभग 1.55 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि के लिए मध्यस्थता मामला जीता था। आरआईएल ने कहा कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के खंडपीठ के निर्णय को चुनौती देने के लिए कदम उठा रही है। आरआईएल ने कहा, ‘कंपनी को इस मामले में किसी तरह की देनदारी की उम्मीद नहीं है।’

चैंबर्स ऑफ श्रेणिक गांधी के मैनेजिंग पार्टनर श्रेणिक गांधी ने कहा, ‘यह काफी दिलचस्प है कि आरआईएल के कंसोर्टियम के खिलाफ दावे किए जा रहे हैं जबकि वास्तव में ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार के पक्ष में कोई आदेश नहीं है और आरआईएल के कंसोर्टियम के खिलाफ दावा करने के लिए किसी भी कानून की अदालत द्वारा इस आदेश को बरकरार रखा गया है।’

एक अलग अधिसूचना में आरआईएल ने एक्सचेंजों को यह भी बताया कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी बैटरी स्टोरेज लिमिटेड (आरएनईबीएसएल) को सोमवार को भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) से एक पत्र मिला।मंगलवार को, आरआईएल का शेयर लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। यह शेयर अपने पिछले बंद भाव से 0.8 फीसदी गिरकर 1,161.70 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार को आरआईएल के शेयर में 2.4 फीसदी की गिरावट आई थी।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement