facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

रिलायंस कंज्यूमर की नजर डेरी, फ्रोजन फूड पर; कुछ कंपनियों का कर सकती है अधिग्रहण

कंपनी दही, फ्रोजन डिजर्ट, आइसक्रीम, फ्लेवर्ड यॉगर्ट आदि उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करेगी

Last Updated- April 09, 2023 | 10:56 PM IST
Dairy Products

कैंपा कोला जैसे कार्बोनेटेड पेय, होमकेयर एवं पर्सनल केयर श्रे​णियों में उतरने के बाद रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अब डेरी एवं फ्रोजन फूड बाजार में प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी इस श्रेणी में दही, फ्रोजन डिजर्ट, आइसक्रीम, फ्लेवर्ड यॉगर्ट आदि मूल्यवर्द्धित उत्पादों पर जोर देगी।

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी ने दूसरी बार डेरी कारोबार पर नजर गड़ाई है। इस बाजार में उसे अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों से सीधी टक्कर लेनी होगी। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि कंपनी अपने ब्रांड की आइसक्रीम उतार सकती है और इसकी शुरुआत संभवत: गुजरात से होगी। कंपनी गुजरात में ही ठेके पर आइसक्रीम बनाने वाली एक कंपनी के साथ इसका उत्पादन शुरू कर सकती है।

हालांकि सूत्रों ने यह भी कहा कि कंपनी की कुछ योजनाएं फिलहाल शुरुआती चरण में हो सकती हैं। एक अन्य सूत्र ने भी कहा कि रिलायंस डेरी एवं मूल्यवर्द्धित उत्पाद श्रेणी में कुछ कंपनियों का अधिग्रहण करने पर विचार कर रही है।

कंपनी ने संदीपन घोष को अपने डेरी एवं फ्रोजन फूड कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है। इससे पहले घोष मिल्क मंत्रा और लैक्टेलिस ग्रुप इंडिया में थे।

आईमार्क ग्रुप ने 2022 में डेरी बाजार 14,89,980 करोड़ रुपये तक और 2026 में 31,18,570 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया है। उसके अनुसार 2023 से 2028 के बीच यह 13.2 फीसदी की वा​र्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इससे पहले 2007 में इस बाजार में कदम रखा था मगर 2016 में उसने अपना डेरी कारोबार हेरिटेज फूड्स को बेच दिया था। रिलायंस ने दिसंबर में अपना ब्रांड ‘इंडिपेंडेंस’ पेश किया था। इसके तहत वह राशन का सामान, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (प्रोसेस्ट फूड) एवं दैनिक उपभोग की अन्य वस्तुओं की बिक्री करती है। मार्च में रिलायंस कंज्यूमर ने 50 साल पुराना पेय ब्रांड कैंपा एक बार फिर पेश कर दिया और उसके कोला उत्पादों की कीमत प्रतिस्पर्द्धी कंपनियों से काफी कम रखी।

उसने होमकेयर एवं पर्सनल केयर उत्पादों को भी किफायती दाम के साथ बाजार में उतारा है। इन उत्पादों में ग्लिमर ब्यूटी सोप, गेट रियल नैचुरल सोप, प्योरिक हाइजीन सोप, डोजो डिशवॉश बार एवं लिक्विड, होमगार्ड टॉयलेट क्लीनर एवं फ्लोर क्लीनर और एंजो डिटरजेंट पाउडर, लिक्विड तथा बार शामिल हैं।

FMCG बाजार में रिलायंस के कदम रखने पर शेयर अनुसंधान कंपनी एमके ने कहा, ‘मुझे लगता है कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स तेजी से FMCG बाजार पर अपना प्रभाव स्थापित करने की कोशिश करेगी। शुरुआती चरण में कंपनी ब्रांड पोर्टफोलियो एवं इस श्रेणी के लिए रणनीति तैयार करने में काफी तेजी दिखा चुकी है।’

एमके ने कहा कि पिछले एक दशक में FMCG क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा दिखी है। कीमतों के मोर्चे पर कंपनियों में होड़ नहीं दिखी है और इस क्षेत्र में एबिटा मार्जिन सधी रफ्तार से बढ़ता रहा है। मगर रिलायंस कीमत के मोर्चे पर आक्रामक नीति अपनाकर पूरा समीकरण बदल सकती है। रिलायंस इस खंड की स्थापित कंपनियों की तुलना में 10-50 प्रतिशत तक छूट दे सकती है, जिससे काफी उथल-पुथल मच जाएगी।

एमके ने कहा कि रिलायंस ने 5 वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा है, जिससे उसकी आक्रामक कारोबारी रणनीति का संकेत मिलता है।

First Published - April 9, 2023 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट